• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

गोविंदपुर: आशीष पटेल के सुलगते सवाल,, मंत्री मोती सिंह के जवाब का इंतजार!

up80.online by up80.online
June 14, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Govindpur

आशीष पटेल, अपना दल एस, गोविंदपुर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आशीष पटेल ने कहा, “पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध करना व पीड़ित वंचित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग करना अगर जातीय राजनीति है तो इस पर अपना दल (एस) को गर्व है।“

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

प्रतापगढ़ के गोविंदपुर-परसठ गांव में 22 मई को पिछड़ी जाति के किसानों के घर जला दिए जाते हैं, महिलाओं को घसीटा जाता है। उन्हें मारा-पीटा जाता है। उनके साथ बदसलूकी की जाती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एडीजी से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखने के बावजूद जिला पुलिस प्रशासन गांव की पिछड़ी जाति के लोगों के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही में मशगूल रहता है। अंतत: मजबूर होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel को 12 जून को गोविंदपुर  जाने को मजबूर हुईं। अनुप्रिया पटेल के जाते ही सवर्णवादी मीडिया के साथ-साथ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह ऊर्फ मोती सिंह ने अनुप्रिया पटेल पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून को अपना काम करने दिया जाए। मोती सिंह ने धरना पर बैठी महिलाओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

मोती सिंह के इस बयान पर अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल MLC Ashish Patel ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल किए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध करना, पीड़ित वंचित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग करना, उनके पक्ष में जायज बातों पर आवाज उठाना अगर जातीय राजनीति है तो इस पर अपना दल (एस) Apna Dal S को गर्व है।

खुद को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र बताते हुए मीडिया के सामने लंबी-लंबी बातें करने वाले मंत्री मोती सिंह Moti Singh को इन सवालों का जवाब जरूर देना चाहिए।

पेश है आशीष पटेल की पोस्ट:

क़ानून अपना काम कर रहा होता और न्याय करने वाले सिस्टम को जंग ना लगा होता तो अपना दल (एस) को वंचित वर्ग के इन पीड़ितों की रक्षा के लिए आगे क्यों आना पड़ता:

1- 22 मई की घटना के बाद जिन पीड़ितों के घर एवं जानवर जलाए गए उनकी एफआईआर लिखने में 01 जून तक का समय लग गया वो भी घटना में लागू होने वाली सुसंगत धाराओ में नहीं लिखी गई, जबकि इसके लिए स्वयं भाजपा नेता और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य ने video confrencing से ज़िलाधिकारी /पुलिस अधीक्षक को निर्देशित भी किया था और माननीय सदस्य फिर से 16 जून को मामले की सुनवाई करेंगे ।

2-एक पक्ष के 11 ग़रीब एवं कमजोर पीड़ित जेल में बंद है। वहीं पर लूटपाट एवं डकैती जैसे आरोप लगने के बाद भी दूसरा आरोपी पक्ष बाहर घूम रहा है। किसके दबाव के कारण ?

obc
गोविंदपुर में पीड़ितों के जलाए गए मवेशी (फाइल फोटो)

3- माननीय अनुप्रिया पटेल जी के 12 जून के दौरे के बाद ही ज़िला अधिकारी /पुलिस अधीक्षक घटना स्थल में क्यों गए ? उसके पहले 21 दिन किसके दबाव के कारण नहीं गए ? जबकि घटना की गम्भीरता उन्हें पता थी ।

4-जानवर और घर जल जाने के घटना के बाद भी स्थानीय पुलिस के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही किसके दबाव में नहीं हो रही ?

5-घटना पर युवा एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी (सी. ओ. सोराव) की रिपोर्ट क्यों नहीं सार्वजनिक की जा रही ?

6-अगर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ Pratapgarh इतने ही अनुभवी एवं बिना दबाव में काम करने वाले अधिकारी हैं तो रानीगंज थाने में लाकअप में घुसकर एक व्यक्ति की फावड़े से हत्या कैसे हो जाती है ?

इससे स्पष्ट है कि प्रतापगढ़ का न्याय दिलाने वाल सिस्टम खोखला हो चुका है ।

patti
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

पढ़ते रहिए www.up80.online प्रतापगढ़ के अनुभवहीन पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटाया जाए: अनुप्रिया पटेल

अपना दल (एस) की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पर जातिवादी राजनीति का आरोप लगाने वाले ये क्यों भूल जाते हैं कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने भी मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। ये और बात है कि इस आदेश के बाद भी पुलिस ने एक सप्ताह के बाद वह भी हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया।

Patti
पिछड़ी जाति की महिलाओं ने आयोग से की शिकायत

पढ़ते रहिए www.up80.online गोविंदपुर कांड के विरोध में सामाजिक संगठनों ने विरोध किया

जातिवादी राजनीति का आरोप लगाने वालों ने ये क्यों नहीं देखा सुना कि अनुप्रिया जी ने न्याय की मांग की। कहा कि दोनों पक्षों के जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध करना, पीड़ित वंचित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग करना, उनके पक्ष में जायज बातों पर आवाज उठाना अगर जातीय राजनीति है तो इस पर अपना दल (एस) को गर्व है।

पढ़ते रहिए www.up80.online आखिर 21 दिनों बाद प्रशासन की नींद खुली, पीड़ितों से मिलने मंडलायुक्त गोविंदपुर पहुंचे

Previous Post

आखिर 21 दिनों बाद प्रशासन की नींद खुली, पीड़ितों से मिलने मंडलायुक्त गोविंदपुर पहुंचे

Next Post

कोरोना: दिल्ली में बिगड़े हालात, अमित शाह ने संभाला मोर्चा

up80.online

up80.online

Related Posts

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
corona

कोरोना: दिल्ली में बिगड़े हालात, अमित शाह ने संभाला मोर्चा

Basti

ओलावृष्टि: 11300 किसानों ने आवेदन किया,, मात्र 1661 को मिला मुआवजा

Patel

पिछड़ों, दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ कुर्मी महासभा का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

7 days ago
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

21 hours ago
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

5 days ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

by up80.online
June 12, 2026
0

चौरिया कुर्मी समाज महासंघ के सम्मान समारोह में जुटे दिग्गजों ने दिया एकजुटता का संदेश यूपी 80...

भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online