• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, महामंत्री दिनेश वर्मा व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

up80.online by up80.online
July 16, 2024
in देश, यूपी, राजनीति
0
विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। साथ में, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश वर्मा व पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर महान विद्वान पं. राम किंकर उपाध्याय जी के नाम पर भटौली पुल का नामकरण व बरैनी तिराहे पर प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही चुनार किला में राजा भर्तृहरि विचार उद्यान के निर्माण का अनुरोध किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सोमवार को ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध करते हुए कहा कि आपके अद्वितीय निर्णय से निर्मित विंध्य कॉरिडोर से मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले भक्तों की संख्या में बीस गुना वृद्धि हुई है। जगत जननी मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा, मां काली के भक्त पूरे भारत से मां के धाम में दर्शन करने आते हैं । विंध्याचल आने वाले भक्त सहजता से नैमिषारण्य व तीर्थराज अयोध्या का दर्शन कर सकें, इसलिए जनहित में एक सीधी रेल सेवा विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या का होना अति आवश्यक है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने मांग करते हुए कहा कि विंध्याचल वाया लखनऊ – अयोध्या तक ट्रेन चलाई जाए । जिस पर मुख्यमंत्री जी ने रेल मंत्री जी से बात करके चलवाने हेतु आश्वासन दिया है।
महान विद्वान पं राम किंकर उपाध्याय जी के नाम पर भटौली पुल एवं बरैनी तिराहे पर प्रतिमा हो स्थापित:
जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया है कि गंगा जी पर निर्मित भटौली घाट सेतु जो आपके मुख्यमंत्रित्व काल में निर्मित किया गया। सेतु का निर्माण दक्षिण के भटौली व उत्तर के बरैनी गांव पर स्थित है। पं राम किंकर उपाध्याय जी जैसे महान विद्धान व रचनाकार का जन्म बरैनी गांव में ही हुआ था। आज के सांस्कृतिक भारत का प्रत्येक रामभक्त रामचरित मानस के महान भाष्यकार पं राम किंकर उपाध्याय जी पर गौरव करता है । जिलाध्यक्ष जी ने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि भटौली सेतु का नाम पं राम किंकर उपाध्याय सेतु एवं बरैनी तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की कृपा करें, जिससे जनपद का सांस्कृतिक व गौरवशाली व्यक्तित्व सम्मानित हो सके। जिसे मुख्यमंत्री जी ने कराने का आश्वासन दिया है ।
चुनार किला में निर्मित हो राजा भर्तृहरि विचार उद्यान:
जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने का अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नाथ संप्रदाय व राजा भर्तृहरि द्वारा रचित शतकत्रयी (नीति शतक, श्रृंगार शतक वैराग्य शतक) का अति विशिष्ट स्थान है। इन महान शतकों के रचयिता राजा भर्तृहरि के सम्मान में चक्रवर्ती सम्राट राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने महान चुनार किले का निर्माण कराया था। भारत के महान सांस्कृतिक इतिहास में इन दोनों महान राजाओं का अद्भभुत व अविस्मरणीय योगदान है । वर्तमान पीढ़ी अपने महान इतिहास के बोध से अवगत हो सके तथा विंध्य क्षेत्र के इस अद्वितीय धरोहर के महत्व को प्रत्येक व्यक्ति के चेतना में सकारात्मक विचारों को प्रवाह किया जा सके। इसके लिए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने हेतु मांग की। इस प्रस्ताव को भी पूरा कराने का मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव जीत की बधाई दी और आगामी मझवां विधानसभा उपचुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की और उचित दिशा निर्देश दिये।

Previous Post

विपक्ष को कोसने में ही निपट गई बीजेपी की कार्यसमिति की मीटिंग

Next Post

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 11666 पीएम आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 11666 पीएम आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 11666 पीएम आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया

Bjp

सीएम कार्यालय के अफसर विधायकों से छुआते हैं पैर: देवेन्द्र सिंह

BJP

उपचुनाव: सीएम योगी ने एक- एक सीट पर तीन- तीन मंत्रियों को दी जिम्मेदारी

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

5 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
UP politics

ओबीसी छात्रों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन की तिथि बढ़ाई गई

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online