• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, August 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

देवरिया कांड: एसडीएम, तहसीलदार सीओ सहित 15 पर गिरी गाज

सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई, गांधी जयंती के दिन रुद्रपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में 6 लोगों की हो गई थी हत्या

up80.online by up80.online
October 5, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, देवरिया

देवरिया Deoria में भूमि विवाद को लेकर 2 अक्टूबर को हुए 6 लोगों की नृशंष हत्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया और कई राजस्व कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में घटित घटना की समीक्षा करते हुए कहा कि दोषी कोई भी हो, कार्रवाई अवश्य होगी।

शासन की रिपोर्ट में देवरिया की तहसील एवं थाना रूद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी और अधिकारी की लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता संज्ञान में आयी है। विवाद के संबंध में घटना में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में आनलाइन पुलिस विभाग, राजस्व विभाग को भेजी गई थीं। दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा गम्भीरतापूर्व संज्ञान लेकर निस्तारण नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध निम्न विवरण के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शासन ने उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबन का निर्णय लिया है। पूर्व में उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला एवं संजीव कुमार उपाध्याय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू होगी।

अभय राज वर्तमान में निलंबित तहसीलदार को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है। यही नही रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, सम्प्रति तहसीलदार जनपद बलरामपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित करने तथा केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विशाल नाथ यादव राजस्व निरीक्षक, राजनन्दनी यादव क्षेत्रीय लेखपाल, अखिलेश लेखपाल को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई होगी।

दूसरी ओर हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलंबित करने का भी निर्णय लिया है। पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिये उत्तरदायी पाए गए का. कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव एवं उ.नि. सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, रूद्रपुर को निलंबित किया जाए तथा  क्षेत्राधिकारी, रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी।

बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दूसरे पक्ष के 3 बच्चों सहित पांच लोगों की हत्या कर दी।

Previous Post

आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने की तैयारी, सीएम कार्यालय ने श्रम विभाग को दिया निर्देश

Next Post

देवरिया कांड के बाद सीएम योगी सख्त, भूमि विवाद टालने वाले अफसर नपेंगे

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

देवरिया कांड के बाद सीएम योगी सख्त, भूमि विवाद टालने वाले अफसर नपेंगे

UP politics

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा धरना-प्रदर्शन

UP politics

स्कूल में मोबाइल फोन के प्रयोग पर लगेगी रोक, इन्हें मिलेगी छूट

Recommended

किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

2 weeks ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

4 weeks ago
patel

गोरखपुर मंडल: ठाकुर-ब्राह्मण के खेल में पिछड़ गये कुर्मी मल्ल-सैंथवार

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online