• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, October 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पीईटी परीक्षा में अव्यवस्था से बुद्धिजीवी आक्रोशित, नेताओं के लिए भी पात्रता परीक्षा की मांग की

up80.online by up80.online
October 18, 2022
in बड़ी खबर, यूपी
0
PET

पीईटी परीक्षा में अव्यवस्था से बुद्धिजीवी आक्रोशित

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

देश के राजनीतिज्ञों के लिए भी लीडर्स इंट्रेंस टेस्ट (LET) की जरूरत

यूपी80 न्यूज, बलिया

“पीईटी परीक्षा की तर्ज पर नेताओं के लिए पात्रता परीक्षा (LET) का आयोजन किया जाए।“ अधीनस्थ सेवा के पात्रता परीक्षा के लिए हाल ही में सम्पन्न हुई पीईटी परीक्षा में भगदड़ को लेकर आक्रोशित बुद्धिजीवियों ने यह मांग की है। उन्होंने नेता पात्रता परीक्षा (LET) की मांग की है। उनका साफ कहना है कि जब सभी सेवाओं के लिए पात्रता परीक्षा की आवश्यकता है तो अब देश राजनीतिज्ञों के लिए भी लेट पात्रता परीक्षा की आवश्यकता महसूस कर रहा है।

इस सम्बन्ध में बापू स्मारक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह का कहना है कि संविधान के नीति निर्धारण करने वाले प्रारूप समिति के सभी सदस्य विद्वान थे, परंतु आज राजनीतिक क्षेत्रों मे जातिगत आरक्षण तथा धनबल की राजनीति ने बौद्धिक वर्ग तथा सदन की योग्यता रखने वाले लोगों को दरकिनार कर दिया है। इसलिए देश में अच्छे मापदंड राजनीति में भी स्थापित किया जाए और विद्यार्थियों की तरह ही उनके लिए भी नेता पात्रता परीक्षा आयोजित किया जाए। जिसको पास करने वाले ही चुनाव लड़ने योग्य होंगे।

गोल्ड मेडलिस्ट शोध छात्र व लेखक कल्याण सिंह का कहना है कि जब सहायक प्राध्यापक के लिए नेट, अध्यापक बेसिक शिक्षा के लिए टेट, शोध उच्च शिक्षा के लिए रेट व अधीनस्थ सेवा के लिए टेट पास करना आवश्यक है तो देश में राजनीतिक दलों और क्षेत्रों में कोई चल जाएगा, ऐसा क्यों। उन्होंने राजनीतिक के क्षेत्र में किस्मत आजमाने वालों के लिए लेट (LET) यानी लीडर्स इंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाना चाहिए। कहा कि देश राजनीतिक दलों, पार्टियों में भी एक पात्रता परीक्षा की जरूरत महसूस कर रहा है। कहा कि इस देश में शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ सब चीजों में जब परीक्षा कराकर उनकी गुणवत्ता बढ़ाने का तर्क दिया जा रहा है। ऐसे में इन सारी चीजों के लिए नीतियां तैयार करने वाले लोगों के लिए तथा राजनीति में प्रवेश के लिए कोई मापदंड नहीं होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में अहर्ता प्राप्त करने के लिए पात्रता परीक्षा की पुरजोर वकालत की।

PRDF
PRDF Seeds

अनूप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष ग्राहक पंचायत बलिया व वरिष्ठ छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी राजनीतिक पार्टी के लोगों के लिए लेट परीक्षा  का समर्थन किया है।

डॉ शमी सिंह प्रदेश प्रवक्ता सजपा (युवा) ने कहा कि यह  लक्ष्यहीन यात्रा कब तक चलेगी, इसका कोई जवाब किसी भी एजेंसी या सरकार के किसी विभाग द्वारा नहीं दिया जाता औऱ सिर्फ यह परीक्षा तंत्र पढ़े-लिखे बेरोजगारों के आर्थिक, मानसिक और सामाजिक शोषण के उपक्रम करते ही नजर आते हैं। जो इन युवाओं के भविष्य के लिए दुःखद और चिंतनीय है।

Previous Post

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनधारियों को योगी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता में 4 परसेंट वृद्धि

Next Post

न्यायालय के समक्ष हाजिर न होने पर वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी को 50 रुपये अर्थदंड की सजा

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Court

न्यायालय के समक्ष हाजिर न होने पर वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी को 50 रुपये अर्थदंड की सजा

किसान

बारिश के कारण फसल हुई बर्बाद, मुआवजा की मांग को लेकर धरना पर बैठे किसान

INC

कांग्रेस का दलित चेहरों पर दांव, मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बृजलाल खाबरी को मिली यूपी की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

4 days ago
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

7 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online