प्रियंका गांधी व मायावती ने की निंदा, अति-शर्मनाक बताया
लखनऊ / बरेली, 15 सितंबर
“देश में नौकरियों की कमी नहीं है। हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस फन के लिए लोग चाहिए, उनमें वह योग्यता नहीं है।“ केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार को बरेली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा। उनके इस विवादित बयान की चौतरफा निंदा हो रही है।
संतोष गंगवार के बयान के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने हमला बोला है।
प्रियंका गांधी का हमला:
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,
“मंत्रीजी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।“
मंत्री का बयान अति-शर्मनाक: मायावती
“देश में छाई आर्थिक मंदी आदि की गंभीर समस्या के सम्बंध में केंद्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश व खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाय यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं बल्कि योग्यता की कमी है, अति-शर्मनाक है जिसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।”
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अनूप पटेल:
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का यह बयान आर्थिक मंदी को और स्पष्ट कर देता है। मंदी से सम्पूर्ण भारत प्रभावित हुआ है। मोदी सरकार की जन-विरोधी नीतियों के कारण देश मंदी से जूझ रहा है। उन्होंने इस तरह का बयान देकर जनादेश का अपमान किया है।
यह भी पढ़िये: अनुप्रिया पटेल व अखिलेश यादव ऊर्जा समिति के सदस्य बनें
यह भी पढ़िये: प्रतापगढ़ उपचुनाव में भाजपा के निर्णय का इंतजार कर रहा है अपना दल (एस)