• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

नीतीश कुमार के आंख-कान रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने की नई पार्टी की घोषणा

‘आसा’ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की, आरसीपी सिंह ने यूपी के इन दो चेहरों को दिया महत्वपूर्ण पद

up80.online by up80.online
December 22, 2024
in देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
ASA

नई पार्टी की घोषणा करते हुए आरसीपी सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, यूपी80 न्यूज

बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय Social Justice की लड़ाई का दम भरने वाली एक और राजनैतिक पार्टी का उदय हुआ है। कभी नीतीश कुमार Nitish Kumar के आंख-कान रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह RCP Singh ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पटना में “आप सबकी आवाज (आसा ASA)” नामक नई पार्टी के गठन का ऐलान किया।

आरसीपी सिंह ने इस अवसर पर घोषणा की कि वह बिहार में फिर से स्वर्ण युग की स्थापना करेंगे। आपको बता दें कि पिछले दो महीने के अंदर नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे दो नेताओं ने अलग-अलग पार्टी की स्थापना की है। एक महीने पहले प्रशांत किशोर ने भी एक पार्टी की घोषणा की और बिहार में परिवर्तन लाने का दम भरा।

आसा चुनाव चिन्ह
‘आसा’ का चुनाव चिन्ह

नौकरशाह से नेता बने रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने कहा कि उनकी नई पार्टी का उद्देश्य बिहार को उद्योग, कृषि, रोजगार, शिक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में भारत के अग्रणी राज्यों में लाना है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी सरदार पटेल के एक मजबूत और एकजुट भारत के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेगी। उनकी पार्टी सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और यह सुनिश्चित करेगी कि समाज का हर वर्ग यह महसूस करे कि यह पार्टी उनकी अपनी है।

RCP Singh
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

नीतीश सरकार पर करारा हमला:

आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के लोग वर्तमान व्यवस्था से त्रस्त हो चुके हैं और वे शासन में एक बड़ा परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने अपने पांच वर्षों के प्रधान सचिव के कार्यकाल को याद दिलाया, जिसे बिहार में विकास और कानून व्यवस्था के स्वर्णिम युग के रूप में देखा जाता है। उन्होंने वादा किया कि यदि उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला, तो वह उस कार्यकाल को भी पीछे छोड़ने का प्रयास करेंगे।

हालांकि आरसीपी सिंह इस अवसर पर अपने गुरु रहे स्वजातीय नेता नीतीश कुमार पर हमलावर रहे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति नरमी बरती। उन्होंने अपने प्रेस नोट में भी मोदी का कहीं जिक्र नहीं किया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, यूपी से इन दो चेहरों को दिया प्रमुख स्थान:

आरसीपी सिंह ने 12 नवंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी हरिकिशोर उत्तम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बाराबंकी निवासी डॉ.राजेश वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद दिया गया है।

बाराबंकी
डॉ.राजेश वर्मा

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची:

ले.कर्नल कुमार सनातन उर्फ पंचम श्रीवास्तव-उपाध्यक्ष (संगठन)

डॉ.विपीन कुमार यादव- उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष

शिवशंकर चौधरी-उपाध्यक्ष

देव नारायण प्रसाद- उपाध्यक्ष

राजेंद्र साह – उपाध्यक्ष

लव किशोर निषाद- उपाध्यक्ष

प्रो.बृज किशोर पंडित- उपाध्यक्ष

आलोक वर्द्धन – उपाध्यक्ष

प्रो.राम मोहन झा- उपाध्यक्ष

सत्येंद्र कुशवाहा- उपाध्यक्ष

मो.इसरार खां- उपाध्यक्ष

अभय कुमार सिंह- उपाध्यक्ष

सुनीता सिंह – उपाध्यक्ष

प्रवीण चंद्रवंशी- उपाध्यक्ष

शत्रुधन सहनी – उपाध्यक्ष

माणिक चंद्र कुशवाहा- उपाध्यक्ष

रंजीत प्रभाकर- उपाध्यक्ष

सुनील रजक- उपाध्यक्ष

हरिकिशोर उत्तम- उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)

मुन्ना हुसैन- उपाध्यक्ष

मुन्ना सिद्दिकी- उपाध्यक्ष

उपेंद्र कुमार विभूति- उपाध्यक्ष

सरफराज अहमद राईन- उपाध्यक्ष

अली अकबर अंसारी- उपाध्यक्ष

अली ईमाम भारती- उपाध्यक्ष

इस्लाम राही- उपाध्यक्ष

डॉ.ललीता कुमारी- महासचिव

राजेश वर्मा- महासचिव (उत्तर प्रदेश)

राम बंधु वत्स – महासचिव

मनिष वरियार- महासचिव

रमेश पटेल – महासचिव

सुमन पटेल – महासचिव

प्रसनजीत कुमार सिंह- महासचिव

यासमीन नेजाम- महासचिव

बुलबुल सिंह- महासचिव

रीना शर्मा- महासचिव

अनीता सिंह – महासचिव

तेजी सिंह – महासचिव

किरन पटेल- महासचिव

डॉ.तारा श्वेता आर्या- महासचिव

वंदना कुशवाहा- महासचिव

करुना वर्मा कुशवाहा- महासचिव

सुरैया सहाव- महासचिव

रेणु यादव- महासचिव

प्रियंका शर्मा- महासचिव

शम्भु कुमार सिंह- महासचिव

अमर सिन्हा- महासचिव

शैलेंद्र कुमार- महासचिव

सुबोध कुमार – महासचिव

डॉ.अशोक कुमार- महासचिव

राजेंद्र मंडल- महासचिव

नंदकिशोर पटेल- महासचिव

पप्पू कुशवाहा- महासचिव

भरत यादव- महासचिव

रविरंजन सिंह- महासचिव

अनिल कुमार बिंद- महासचिव

विनय यादव- महासचिव

अमल कुमार- महासचिव

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: करहल में रिश्तेदारी नहीं, एनडीए व पीडीए की विचारधारा की लड़ाई

journalist
Baliram Singh, Journalist
Previous Post

बुलडोजर एक्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अधिकारी नहीं बन सकता है जज

Next Post

कटेहरी: कुछ इस अंदाज में साईकिल दौड़ाने के लिए पसीना बहा रहे हैं विधायक डॉ. एचएन पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
कटेहरी: कुछ इस अंदाज में साईकिल दौड़ाने के लिए पसीना बहा रहे हैं विधायक डॉ. एचएन पटेल

कटेहरी: कुछ इस अंदाज में साईकिल दौड़ाने के लिए पसीना बहा रहे हैं विधायक डॉ. एचएन पटेल

Prayagraj: छात्रों के आगे झुकी सरकार, UPPSC ने मानी ये मांग

Prayagraj: छात्रों के आगे झुकी सरकार, UPPSC ने मानी ये मांग

पॉवर प्लांट

सरकारी कार्यालयों व कॉलोनियों में बिजली मनमानी पर विभाग की टेढ़ी नजर!

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online