• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

भगत सिंह ने कहा था- देश वास्तव में तब आजाद होगा जब किसान-मजदूर का शोषण होना बंद होगा

up80.online by up80.online
March 23, 2021
in दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
Bhagat Singh

शहीद ए आजम भगत सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

शहादत दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित पवित्र स्थलों की मिट्‌टी लायी गई

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

“शहीद ए आजम भगत सिंह ने हमें पहले ही चेता दिया था कि केवल अंग्रेजों के देश छोड़कर चले जाने से देश को आजादी नहीं मिलेगी, ये देश तब आजाद होगा जब किसान मजदूर का शोषण होना बंद होगा।“ मजदूर नेत्री नवदीप कौर ने मंगलवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की पुण्यतिथि पर दिल्ली की सीमा सिंधु बॉर्डर पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। नवदीप कौर ने किसान-मजदूरों के शोषण के अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र पर भगत सिंह के विचारों को किसानों के सामने रखा। क्रांतिकारियों की शहादत दिवस पर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले चार महीने से धरना पर बैठे किसानों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा कलाकारों ने गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को व्यक्त किया। इन कार्यक्रमों में देश के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में महिला किसानों ने भी भाग लिया।

Singhu Border
शहीदी दिवस पर सिंघू बॉर्डर पर कार्यक्रम

हरियाणा से आई किसान आगु ने कहा कि जो सपने शहीद भगतसिंह ने देखे थे वो आज भी अधूरे है। पंजाबी कलाकार रविंदर ग्रेवाल व हरजीत हरमन ने इंकलाबी गीतों के माध्यम से किसानों का हौसला बढ़ाया, वहीं दिल्ली से द पार्टिकल कलेक्टिव ने नाटक प्रस्तुत कर सरकार पर तंज कसा।

टीकरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में आए मजदूर परिवारों के नौजवानों ने किसान मजदूर एकता के साथ साथ शिक्षा व रोजगार का मुद्दा उठाया। नौजवानों ने कहा कि नौजवान हर कुर्बानी देने को तैयार है पर इन कानूनों के रद्द कराए बगैर वापस नहीं जाएंगे क्योंकि अब यह उनके अस्तिव का सवाल है।

गाज़ीपुर बॉर्डर पर दिल्ली व उत्तरप्रदेश से पहुँचे युवाओं ने भगतसिंह व उनके साथियों के विचारों पर अमल करते हुए किसान आन्दोलन को सफल बनाने का प्रण लिया। दिल्ली से अनेक छात्र संगठनों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आज किसानो के बीच पहुंच कर अपना समर्थन दिया।

पवित्र स्थलों की मिट्‌टी धरना स्थल पर लायी गई:

शहीदों से जुड़े ऐतिहासिक स्थान जैसे सुनाम, खटकड़कलां, श्री आनंदपुर साहिब, श्री फतेहगढ़ साहिब, सराभा, जलियावाला बाग, हुसैनीवाला, श्री चमकौर साहिब से मिट्टी इकठ्ठी कर सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर लायी गयी। पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के अमनदीप सिंह, नौजवान भारत सभा के कर्मजीत, कीर्ति किसान यूनियन युथ विंग के भूपिंदर लोंगोवाल व छात्र नेता विक्की माहेश्वरी ने इन शहीद स्मारकों से मिट्टी इकठ्ठी कर दिल्ली लाने की जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा गुजरात के भावनगर में खेडूत समाज ने शहीदों की याद में प्रदर्शन किया।

भगत सिंह के गांव में महारैली का आयोजन:

शहीद भगतसिंह के गांव खटकड़कलां में आज शहीदों की याद में महारैली का आयोजन किया गया। रैली में बोलते हुए युवाओं ने कहा कि देश पर जब भी संकट आएगा पंजाब के नौजवान हर कुर्बानी देकर मानवाधिकार के लिए लड़ेंगे।

आज शहादत दिवस पर एकौनी में किसान आंदोलन के समर्थन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अंबेडकर लाइब्रेरी का उद्घाटन व शहीदों की याद में वृक्षारोपण भी किया गया।

Previous Post

भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की फांसी पर डॉ.आंबेडकर ने क्या कहा था?

Next Post

बिहार में लोकतंत्र तार-तार हुआ, विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बनाया

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
बिहार

बिहार में लोकतंत्र तार-तार हुआ, विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को बंधक बनाया

SP, Ballia

ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों ने एसपी की गाड़ी रोकी

Bihar

आरसीपी सिंह ने जदयू की हरियाणा और तमिलनाडु इकाई भंग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online