• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बेल्थरारोड में नहीं रूक रहीं सड़क दुर्घटनाएं, 36 घंटे में चार की मौत

up80.online by up80.online
September 11, 2025
in यूपी
0
Road accident

सड़क दुर्घटना

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड

बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में नैनीताल से लौट रहे दो युवकों की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत के बाद उभरते युवा कलाकार अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया था। इसके बावजूद हादसों की रफ्तार थमी नहीं। पिछले 36 घंटे के भीतर फिर से तीन युवकों और एक महिला की जान सड़क हादसों में चली गई, जिससे लोगों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त है।

लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह ने यहां तक कहा कि इन हादसों को रोकने के लिए धार्मिक अनुष्ठान कराने की आवश्यकता है। वहीं, व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू इसके लिए अभिवावकों को कारण मानते हैं। कहते हैं कि जहां उन्हें कम उम्र के बच्चों को इसके प्रति सावधान करना चाहिए, वहीं वह उन्हें आसानी से वाहन की चाबी सौंप देते हैं। सभासद निलेश कुमार दीपू कहते हैं कि जब कोई नाबालिग बाइक चलाता है तो उसके परिजन सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर खुशी जाहिर करते हैं। वे बच्चों को ये नहीं समझाते कि अभी तुम परिपक्व नहीं हो। पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू कहते हैं कि नशा इसका अहम कारण है। इसके साथ ही सड़क पर डिवाइडर व पटरी काफी आवश्यक है। स्थानीय लोग भी हादसों का सीधा कारण सड़कों पर डिवाइडर और सुरक्षित पटरियों का अभाव व ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता को जिम्मेदार बताते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार बलिराम सिंह, जिन्होंने बिड़हरा गांव में सड़क दुर्घटना में अपनी मां को खोया था, ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार तक गुहार लगाई थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि सड़क किनारे फुटपाथ न होने के कारण हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके बावजूद न तो अब तक सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण हुआ और न ही डिवाइडर बनाए गए।

लगातार हो रहे हादसों से जनमानस में यह भावना गहराती जा रही है कि यदि समय रहते जिम्मेदार विभागों ने सड़क सुरक्षा पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह समस्या और भी भयावह रूप ले सकती है। लोगों की एकजुट मांग है कि सड़क पर डिवाइडर और पटरियों का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि मासूम जिंदगियां असमय खत्म होने से बच सकें।

सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क दुघर्टना बढ़ गई है। इसको लेकर शीघ्र ही सभी थानों द्वारा हेलमेट से सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता अभियान एक माह तक चलेगा।

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड

Previous Post

दीपावली- छठ पर आनंद विहार – जोगबनी पूजा स्पेशल ट्रेन

Next Post

मंत्री के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं अधिकारी- शशि कुमार मिश्रा

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
Next Post
नगर निकाय

मंत्री के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं अधिकारी- शशि कुमार मिश्रा

यूपी में 5 हज़ार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों – बृजेन्द्र सिंह पटेल

यूपी में 5 हज़ार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों - बृजेन्द्र सिंह पटेल

शहीदों के सम्मान में बलिया में ऐतिहासिक पहल

शहीदों के सम्मान में बलिया में ऐतिहासिक पहल

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

1 day ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

by up80.online
June 5, 2026
0

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश यूपी 80 न्यूज़, बलिया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online