• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी में 5 हज़ार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों – बृजेन्द्र सिंह पटेल

up80.online by up80.online
September 14, 2025
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
यूपी में 5 हज़ार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों – बृजेन्द्र सिंह पटेल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

इस गंभीर मुद्दे को अपना मोर्चा ने मजबूती से उठाया

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

अपना मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी बृजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण, विस्थापन के दौरान अलग अलग जिलों में पिछले एक दशक में करीब पांच हजार किसानों पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। राज्य सरकार ने पिछले वर्षों में दर्जनों लोगों से आपराधिक मुकदमे वापस लिए हैं। हमारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया जाए, जिसमें बीते 10 वर्षों के अंदर हुए किसान आंदोलन के दौरान किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।
चौधरी बृजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि अलग अलग जिलों में अधिग्रहण के दौरान अधिकारियों ने मनमानी की थी, जिसके कारण आंदोलन की स्थितियां पैदा हुई। शांतिपूर्ण धरना में अराजकता कैसे पैदा होती है, इसका उदाहरण सोनभद्र जिले के दुद्धी इलाके में मोर्चा की जनसुनवाई में सामने आया। कनहर बांध परियोजना में विस्थापन के दौरान आदिवासी वहां धरना दे रहे थे और बालू में धंसकर गिरे एसडीएम ने वहां लाठी चार्ज करवा दिया और हंगामा हो गया। 2014 में 75 नामजद आदिवासी समाज के महिला पुरुष और बच्चों पर तथा 500 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए। अनेक आश्वासन के बाद भी रिपोर्ट वापस नहीं ली गई। पुलिस किसी भी निर्दोष को अज्ञात में दिखाकर थाने ले आती है। कनहर का बांध प्रोजेक्ट 1976 में प्रारंभ हुआ था जो आज तक अपूर्ण हैं।
इसी तरह प्रयाग राज जिले के कचरी में वर्ष 2011 में कचरी पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान किसान आंदोलन में 200 नामजद और 600 से अधिक अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज है। अलग अलग राजनीतिक दल उन किसानों से मिले। सरकारें बदली और मुकदमा वापसी का आश्वासन देने वाले सपा और भाजपा दोनों दलों की सरकार आई और अभी है, पर मुक़दमे नहीं हटाए गए।
किसानों के खिलाफ दर्ज किए मुकदमे हत्या के प्रयास, सरकारी कामकाज में बाधा, आगजनी गैंगस्टर जैसे गंभीर धाराओं में हैं। हमीरपुर, उन्नाव जिले में भी ऐसे 500 से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं। एक-एक किसान पर तीन-तीन एफआईआर हैं। सैकड़ों लोग जेल हो आए। पीढ़ियां बदल गई और जिन परियोजनाओं के लिए जमीन ली गई वो अधूरी हैं या फिर शुरू ही नहीं हो पाई। लाखों एकड़ जमीन बड़े बड़े कारोबारी लोगों के कब्जे में चली गई और विस्थापन का दंश झेल रहे किसान मुआवजा के बदले मुकदमों से घिरे हैं। ऐसे ही माहौल के कारण जिलों में राजस्व विभाग के आर्थिक अपराध चरम पर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अलग-अलग समय पर किसानों से जिस प्रयोजन के लिए जमीन खरीदी है समय बीत जाने के बाद भी उन परियोजनाओं को पूरा नहीं किया गया। उन परियोजनाओं की कीमत 25-25 गुना से अधिक बढ़ चुकी है। उदाहरण के तौर पर सोनभद्र की कनहर बांध योजना में यह बांध परियोजना 28 करोड रुपए से शुरू हुई थी जो अब तक 3500 करोड रुपए के आसपास पहुंच चुकी है और योजना अधूरी है। इन योजनाओं के हालात और किसानों पर दर्ज मुकदमों का वापस लिए जाने के मामले इस समिति के द्वारा सुनकर सरकार फैसला करे।

जातीय उत्पीड़न:

उत्तर प्रदेश के किसान बिरादरी में शामिल कुर्मी जाति के केश पाल सिंह पटेल की हत्या कर दी गई। फतेहपुर के धाता के अजरौली पलावा गांव के रहने वाले केश पाल जी पर गांव के एक जातीय उन्माद से लबरेज युवक श्याम पांडे ने फरसा कुल्हाड़ी से हमला किया। उनके साथ ही राम लखन पटेल और वीर भान पटेल को मरणासन्न कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट सही धाराओं में नहीं लिखी। 26 अगस्त की इस घटना के बाद रिश्तेदरों को भी वहां जाने से रोका गया। जब कुर्मी समाज ने अफसरों का घेराव किया, प्रदेश में आंदोलन की स्थितियां बन गई तब 13 सितंबर को सुरक्षा और नौकरी का आश्वासन मिला। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है। पीड़ित परिवार को संविदा के बजाय स्थाई नौकरी दिए जाने का प्रबंध किया जाए।

वार्ता के दौरान मोर्चा के सह संयोजक और अपना दल बलिहारी के अध्यक्ष धर्म राज पटेल, सह संयोजक और राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के अध्यक्ष हेमंत चौधरी, सह संयोजक बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने भी संबोधित किया ।
इस मौके पर डॉ रविंद्र नाथ द्विवेदी, कुर्मी क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग शोभा पटेल, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद वर्मा, एडवोकेट चंद्र प्रताप पटेल, इंद्र जीत पटेल, सौरभ सिंह, दिशा पटेल, अली आजाद, राजकुमार पटेल, राजकुमार पटेल बनारस समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Previous Post

मंत्री के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं अधिकारी- शशि कुमार मिश्रा

Next Post

शहीदों के सम्मान में बलिया में ऐतिहासिक पहल

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
शहीदों के सम्मान में बलिया में ऐतिहासिक पहल

शहीदों के सम्मान में बलिया में ऐतिहासिक पहल

हेमंत चौधरी

यूपी के विभाजन के बिना किसानों और नौजवानों का भला नहीं - हेमन्त चौधरी 

सड़क दुर्घटना में रसड़ा में पुलिस कांस्टेबल की मौत

सड़क दुर्घटना में रसड़ा में पुलिस कांस्टेबल की मौत

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online