• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

व्यक्तिगत जीवन में हिन्दू-मुसलमान होना गलत नहीं, सार्वजनिक जीवन में उसे लाना साम्प्रदायिकता

‘युवा तुर्क’ चंद्रशेखर ने राज्यसभा में ‘बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (अमेंडमेंट) बिल, 1965’ पर आपनी बात रखते हुए यह बात कही थी

up80.online by up80.online
July 8, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजद, राजनीति, सपा
0
चंद्रशेखर

पूर्व पीएम चंद्रशेखर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

नई दिल्ली

“महोदय, व्यक्तिगत जीवन में हिन्दू Hindu या मुसलमान Muslim होना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन सामाजिक जीवन में हिन्दू और मुसलमान की भावना को लाना, यह साम्प्रदायिकता है और यह धर्मनिरपेक्ष भावनाओं के विपरीत है। महात्मा गांधी Mahatma Gandhi ने कोई ऐसी संस्था नहीं बनायी, जिसमें उन्होंने हिन्दू नाम का समावेश किया हो।

मैं कांग्रेस के दोस्तों से और अन्य मित्रों से कहना चाहता हूं कि जिसके जीवन की कल्पना थी, धर्म निरपेक्ष समाज के स्थापना की, उस पं. जवाहरलाल नेहरू Pt Jawahar Lal Nehru ने दो अवसरों पर दो बात कही। एक बार वे नेपाल यात्रा में गए तो उनसे कहा गया पशुपतिनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए जाइए। क्या कहा पं.नेहरू ने? मैं मंदिर नहीं जाऊंगा, क्योंकि हर मानव मेरे लिए एक मंदिर है। दूसरी बात, 1957 के चुनाव के दौरान लखनऊ में एक मीटिंग में भाषण करते समय उनसे एक सवाल पूछा गया कि गो रक्षा के बारे में आपके क्या विचार हैं? चुनाव की मीटिंग में भाषण करते समय पं. नेहरू ने कहा अगर वह मानव की बहबूदी के लिए नहीं हैं तो हमारे लिए गाय और किसी दूसरे जानवर में कोई फर्क नहीं है। नए समाज के जो रचयिता होते हैं, नए समाज के जो बनाने वाले होते हैं, वे समाज की धाराओं के विपरीत भी जाना सीखते हैं और जाने का साहस करते हैं।

मैं भी पं.तारकेश्वर पांडेय Pt Tarkeshwar Pandey से और आपसे इस बात के लिए सहमत हूं कि हमारा इतिहास गौरवपूर्ण है। इस दृष्टि से वेदों में, पुराणों में, मुझे गौरव की अनुभूति होती है। मैं कहता हूं कि अतीत पर गौरव होना एक बात है, संस्कृति की मर्यादा को रखना एक बात है, लेकिन अतीत के अनुरूप स्वस्थ भविष्य की कल्पना करना और उसके आधार पर भविष्य को संजोना, यह बुद्धिमानी की बात है, लेकिन अतीत के पीछे हमेशा दौड़ना, यह प्रतिक्रियावादी बात है।

पढ़ते रहिए www.up80.online आखिर ‘युवा तुर्क’ ने क्यों कहा था-चंद्रशेखर दिन में तीन बार अपना मन नहीं बदलता

धर्म religion वह है जो समाज को धारण करे। समाज को धारण वही कर सकता है जो समाज के विकास के लिए, प्रगतिशील कदम उठाने के लिए, हर समय तत्पर हो, क्योंकि जो कोई समाज स्थिर रहना चाहता है, वह समाज बर्बादी की ओर जाएगा, वह समाज ढलान की ओर जाएगा, वह समाज नीचे की ओर जाएगा। समाज स्थिर नहीं रख सकता है, क्योंकि समाज गतिशील है। भारतीय समाज को अगर आप गतिशील बनाना चाहते हैं, अगर इसको ठीक करके गंगा Ganga को गंगा रखना चाहते हैं तो याद दखिए, ये पुराने श्लोकों को उद्धत करना छोड़ दीजिए। उनको याद रखिए, उनसे प्रेरणा लीजिए।“

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने 29 नवंबर 1966 को राज्यसभा में ‘बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (अमेंडमेंट) बिल, 1965’ पर आपनी बात रखते हुए यह बात कही थी।

साभार: एमएलसी यशवंत सिंह व धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा संपादित पुस्तक  (राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर- संसद में दो टू )

पढ़ते रहिए www.up80.online आपातकाल: भारत को एक ‘शॉक ट्रीटमेंट’ की आवश्यकता है, इंदिरा गांधी ने ऐसा क्यों कहा था?

Grains
Organic grains, Lucknow
Ballia
RK Public School, Bhimpura, Ballia
Previous Post

खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

Next Post

बगैर फार्मासिस्ट के संचालित हो रही हैं समाज कल्याण विभाग की डिस्पेंसरियां

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
UP politics

बगैर फार्मासिस्ट के संचालित हो रही हैं समाज कल्याण विभाग की डिस्पेंसरियां

महिला पुलिस

किसी भी अपराध का खुलकर विरोध करें बच्चियां, महिला पुलिस ने किया जागरूक

आम घाट

मीरजापुर: आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online