• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सीएम योगी ने कहा-संसदीय लोकतंत्र की मजबूती में चन्द्रशेखर की अहम् भूमिका

up80.online by up80.online
November 6, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
चंद्रशेखर

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मूर्ति का किया अनावरण, बलिया के मिर्च को हरी झंडी दिखाकर दोहा के लिए रवाना किया

विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर भृगु कॉरिडोर विकसित होगा

यूपी80 न्यूज, बलिया

युवा तुर्क Yuva Turk के तौर पर लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर Chandrashekhar की मूर्ति का अनावरण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath रविवार को बलिया Ballia पहुंचे। चंद्रशेखर उद्यान में उन्होंने उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘आजीविका से आत्मनिर्भरता की ओर’ कार्यक्रम के तहत निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के औपचारिक तौर पर दस महिलाओं में टूल किट का वितरण किया। उन्होंने 75 करोड़ की कुल 46 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चंद्रशेखर ने बलिया को नई पहचान दी थी। उन्होंने हमेशा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति की। देशहित उनके लिए सर्वोपरि था। संसदीय लोकतंत्र की मजबूती में उनकी अहम भूमिका थी। जब लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ तो वह देश के लिए मुखर स्वर बने। जब स्वदेशी आंदोलन चला तो उन्होंने खुलकर इसका समर्थन किया था।

 

चंद्रशेखर
बलिया: सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मूर्ति का किया अनावरण

उन्होंने कहा कि बलिया बागी स्वभाव के लिए जाना जाता है। लेकिन उससे भी अलग हटकर अपनी पहचान बना सके, इसका आज शुभारंभ हुआ है। कृषक संगठनों के माध्यम से यहां अलग-अलग सब्जी का उत्पादन होगा और वह दुनिया भर के अंतराष्ट्रीय बाजार में जाएगी। सब्जी की प्रोसेसिंग व पैकिंग कर जल मार्ग से भेजे जाने की यहां अपार सम्भावनाएं है। दोनों तरफ गंगा व सरयू जैसी बड़ी नदियां होने कारण जल मार्ग से कृषि उत्पाद को वैश्विक बाजार तक पहचाने में मदद मिलेगी। व्यापार और रोजगार को देखा जाए तो हल्दिया-वाराणसी वाया बलिया होकर जल मार्ग का उपयोग हो तो हजारों लोगों को यहीं रोजगार मिल जाएगा। यहां से बाहर अन्य प्रांतों में रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

भृगु कॉरिडोर व मेडिकल कालेज के लिए शीघ्र भेजा जाए प्रस्ताव:

मुख्यमंत्री ने भृगु बाबा कॉरिडोर के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। चंद्रशेखर के गांव इब्राहिमपट्टी में बने अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यहां मेडिकल कालेज के लिए जमीन उपलब्धता के बाद प्रस्ताव भेजा जाए। जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर शीर्ष प्रथनिकता पर इस कार्य को लिया जाए। स्पष्ट कहा कि अगर समय पर जमीन मिल गयी होती तो बलिया में भी अब तक मेडिकल कालेज चल रहा होता।

तीन किसानों को दिया भारत सरकार का पंजीयन प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री ने जनपद में सब्जियों के निर्यात, जिसमें बलिया का मिर्चा लेकर दोहा कतर के लिए जाने वाले ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कृषक संगठनों की सराहना की। मंच से इन संगठन के तीन किसानों को भारत सरकार का पंजीयन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कहा कि महिला सशक्तिकरण व स्वालम्बन की दिशा में भी यह क्षेत्र मददगार साबित होगा।

दयाशंकर सिंह का एक बार फिर मेडिकल कालेज पर फोकस:

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने काशी विश्वनाथ और विंध्य कॉरिडोर की तर्ज पर बलिया में भृगु कॉरिडोर के निर्माण की मांग की।

जल्द शुरू हो स्पोर्ट्स कालेज: नीरज

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि हमारे एक अनुरोध पर जिले में बन रहे स्पोर्ट्स कालेज का नाम पिता चंद्रशेखर के नाम पर हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे पैतृक गांव में वर्षों पहले बना अस्पताल शुरू नहीं हो रहा था। लेकिन, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के विशेष प्रयास से वह इसी महीने शुरू हो गया, जिसका लाभ आसपास के जिले के तमाम लोगों को मिल रहा है।

PRDF
PRDF Seeds

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मांग किया कि सुरहा ताल को जोड़ने वाला कटहल नाला, बैरिया क्षेत्र के भाखड़ नाला को विकसित करने के लिए अनुरोध किया। जनसभा को राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)
Previous Post

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के बैनर तले पत्रकारों ने डीएम-एसपी को सौंपा 14 सूत्री मांग पत्र

Next Post

गोपालगंज उपचुनाव: जदयू-राजद संयुक्त प्रत्याशी की हार, ओवैसी की पार्टी व लालू यादव के साले की पत्नी ने बिगाड़ा खेल

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
Next Post
Election Commission

गोपालगंज उपचुनाव: जदयू-राजद संयुक्त प्रत्याशी की हार, ओवैसी की पार्टी व लालू यादव के साले की पत्नी ने बिगाड़ा खेल

सोनभद्र

बालू खनन क्षेत्र में डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

शास्त्री पुल

ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से की मुलाकात, कहा- शास्त्री पुल बंद होने से भरण-पोषण की समस्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

1 day ago
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

by up80.online
September 19, 2026
0

डॉ संजय निषाद ने कर दी बड़ी मांग यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/गोरखपुर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online