यूपी 80 न्यूज़, बलिया/लखनऊ
समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव कि रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जैसे ही जानकारी सपाइयों को हुई शोक की लहर दौड़ गई।
लखनऊ के लोहिया पार्क के पास रविवार की सुबह टहलने के बाद स्कूटी से लौटते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी, आसपास के लोगों ने उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फेफना विधानसभा के बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव शहर से सटे पहाड़ीपुर स्थित सावित्री नगर में आवास है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि 2006 से जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर तथा वर्ष 2019 से सपा के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन रहे राज मंगल यादव सरल व मृदुल स्वभाव के थे। वह आमजन में काफी लोकप्रिय नेता के रूप में रहे। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स एवं फेसबुक पर शोक व्यक्त किया है। सपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।