• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

Ballia: भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए खलासी के रूप में पहुंचे थे एडीजी व डीआईजी

पुलिस अधिकारियों के हाथ लगे अहम सुराग

up80.online by up80.online
July 27, 2024
in बड़ी खबर, यूपी
0
Ballia: भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए खलासी के रूप में पहुंचे थे एडीजी व डीआईजी
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बलिया

बलिया Ballia में एडीजी ADG वाराणसी और डीआईजी DIG आज़मगढ़ ने संयुक्त कार्रवाई की है और ज़िले के नरही थाने में क़रीब डेढ़ करोड़ रुपये महीने की अवैध वसूली की बात सामने आई है।

एडीजी की टीम ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो पुलिस वाले भी शामिल हैं। कई पुलिस वाले फ़रार बताए गये हैं। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि ये लोग ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे।
कई दलाल भी थे जो बलिया के भरौली बार्डर पर ट्रकों को रोककर पहले तलाशी लेते थे फिर उनसे पैसे लेकर जाने देते थे।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में हो रहा है नया खेल: पहले होता था ‘चोर- पुलिस’और भाजपा राज में हो रहा है ‘पुलिस- पुलिस’। ये है अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस का भंडाफोड़।

राज्य सरकार इसे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बड़ा क़दम बता रही है। सरकार ने बलिया में नए पुलिस अधीक्षक की तैनाती भी कर दी है। डीआईजी ने नए एसपी के साथ पुलिस महकमे की बैठक की है। बिहार के बक्सर से आने वाले ट्रक भरौली बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते थे, लेकिन ट्रक ड्राइवरों से सांठगांठ की जाती थी। हर ट्रक से पैसा पहले तय कर लिया जाता था जो पुलिस को पैसे देता था वो ट्रक आसानी से पास हो जाता था। पुलिस के मुताबिक़ क़रीब 1000 ट्रक रोज़ाना इस बॉर्डर से पास होते हैं। डीआईजी ने ख़ुद बताया है कि हर ट्रक से 500 रुपये लिए जाते थे। भरौली बॉर्डर पर ये काम आज से नहीं हो रहा है, पुलिस अवैध वसूली करती रही है, पकड़े अब गए हैं।

वाराणसी ज़ोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया Piyush Mordia और डीआईजी वैभव कृष्ण Vaibhav Krishna खलासी बनकर रात में 1.30 बजे ट्रक पर सवार हुए और यूपी-बिहार सीमा पर भरौली नाके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और जब पुलिसवालों ने ट्रक को रोककर पैसे मांगे तभी एडीजी के साथ चल रही टीम ने पुलिसवालों और दलालों को पकड़ लिया। एक्शन में पुलिस वाले ही निशाने पर थे। अचानक कार्रवाई से पुलिस के जवान और दरोगा भागने लगे, जिसमें नरही के थानाध्यक्ष फ़रार होने में कामयाब रहे, लेकिन कुछ लोग पकड़ लिए गए। नरही और कोरंटाडीह के थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार DGP Prashant Kumar को शिकायत मिली थी कि बक्सर से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है। मामले में अहम सबूत के तौर पर दो नोटबुक भी मिली है जिसमें कई महीनों की वसूली का राज़ बंद है। नोटबुक की पड़ताल की जा रही है, जिसमें कई और नाम सामने आ सकते हैं। नरही थाने के इंचार्ज पन्नेलाल समेत नौ पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है और सबके ख़िलाफ़ मुक़दमा भी लिख दिया गया है। अभियान की जानकारी बलिया के एसपी को भी नहीं दी गयी थी, ताकि किसी को भनक न लगे, बल्कि स्थानीय एसपी को भी रेड के बाद जानकारी मिली तो वो इसके बाद ही मौके पर पहुचे थे।
सरकार ने सीओ और निलंबित पुलिसवालों की सम्पतियों की विजिलेंस जांच कराने का फैसला किया है।

Previous Post

लखनऊ आते समय अचानक मोची के पास क्यों पहुंचे राहुल गांधी?

Next Post

बेल्थरा रोड: सड़क दुर्घटना में माँ बेटे की मौत, ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पीटा

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
बेल्थरा रोड: सड़क दुर्घटना में माँ बेटे की मौत, ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पीटा

बेल्थरा रोड: सड़क दुर्घटना में माँ बेटे की मौत, ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पीटा

बनारस के एडीएम का हेड शॉट, होटल मालिक की नाक पर किया सिर से वॉर

बनारस के एडीएम का हेड शॉट, होटल मालिक की नाक पर किया सिर से वॉर

कांग्रेस ने जातिगत जनगणना और आरक्षण से 50 ℅ की पाबन्दी हटाने के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस ने जातिगत जनगणना और आरक्षण से 50 ℅ की पाबन्दी हटाने के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

5 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online