• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, May 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आजमगढ़: पलिया गांव में पुलिस पर दलित परिवार का मकान गिराने का आरोप, निशाने पर योगी सरकार

up80.online by up80.online
July 6, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Dalit

आजमगढ़ के रौनापार में दलितों का तोड़ा गया घर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बसपा सुप्रीमो मायावती, प्रियंका गांधी, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने घटना की निंदा की, 19 जुलाई को पीड़ितों से मिलने आजमगढ़ आएंगे चंद्रशेखर

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़/लखनऊ

अगले सात महीने बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। चुनाव के ऐन मौके पर पुलिस पर आजमगढ़ के रौनापार क्षेत्र स्थित पलिया गांव में दलित परिवार घर ढहाए जाने का बड़ा आरोप लगा है। इस मामले को लेकर योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस घटना की बसपा सु्प्रीमो मायावती, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण एवं सपा के पदाधिकारियों ने निंदा की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने की निंदा:

bsp
बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है,

“आजमगढ़ पुलिस द्वारा पलिया गांव के पीड़ित दलितों को न्याय देने की बजाय उन पर ही अत्याचारियों के दबाव में आकर खुद भी जुल्म ज्यादती करना व उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाना अति-शर्मनाक। सरकार इस घटना का शीघ्र संज्ञान लेकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई व पीड़ितों की आर्थिक भरपाई करे।

साथ ही, अत्याचारियों व पुलिस द्वारा भी दलितों के उत्पीड़न की इस ताजा घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसपी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक गया चरण दिनकर के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने शीघ्र ही गांव का दौरा करेगा।”

Dalit
पलिया कांड की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निंदा की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा है,

“आजमगढ़, रौनापार के पलिया गांव में यूपी पुलिस द्वारा दलित परिवारों पर हमला करने की खबर आ रही है। वहां कई मकानों को तोड़ा गया, सैकड़ों पर मुकदमा दर्ज किया। यह सरकारी अमले की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है। तत्काल दोषियों के ऊपर कार्यवाही हो और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।”

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आएंगे गांव:

Bhim Army
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर रावण ने कहा है कि हम अपनी मां-बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि रौनापार एसएचओ सहित थाने के सभी दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उनपर एफआईआर दर्ज की जाए और मुन्ना पासवान को घर तोड़ने के एवज में 5 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी जाए। उन्होंने घोषणा की है कि वह 19 जुलाई को पीड़ितों से मिलने आजमगढ़ आ रहे हैं।

धरने पर महिलाएं:

इस मामले में शनिवार से गांव की महिलाएं पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ गांव में धरना पर हैं। महिलाओं के धरने को जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सपा के दिवंगत नेता एवं पूर्व मंत्री घूरा राम के पुत्र संतोष राम ने भी घटना की निंदा की है और पीड़ितों को न्याय देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पलिया गांव में कुछ दिन पहले दो पक्षों में छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद को सुलझाने गए पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि इस मामले में एक पुलिसकर्मी भी घायल है।

Previous Post

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले थावरचंद गहलोत मंत्री पद से हटाए गए, कर्नाटक के राज्यपाल नियुक्त

Next Post

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार सायं 5:30 से 6:30 बजे के मध्य होगा

up80.online

up80.online

Related Posts

बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
Next Post
Modi 2.0

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार सायं 5:30 से 6:30 बजे के मध्य होगा

यदुनाथ सिंह

समाज में समता स्थापित करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहें यदुनाथ सिंह: नवल किशोर सिंह

Modi cabinet reshuffle

श्रम मंत्री संतोष गंगवार व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल सहित 11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

23 hours ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

2 days ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

4 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

by up80.online
May 1, 2026
0

समाज में हो रही है प्रशंसा यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ समाज और प्रदेश का नाम रौशन करने...

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online