• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मांग- लौह पुरुष के नाम पर दिल्ली में बने राष्ट्रीय स्मारक एवं समाधि स्थल

up80.online by up80.online
October 30, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Badaun

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बदायूं में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

रुहेलखंड की धरती बदायूं में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया

-मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, प्रत्येक बूथ पर 15 युवाओं को जोड़ने का निर्देश

यूपी80 न्यूज, बदायूं

आधुनिक भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के नाम से देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण किया जाए एवं उनकी समाधि दिल्ली में निर्मित की जाए। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को रुहेलखंड क्षेत्र के बदायूं जनपद में सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर यह मांग की। श्रीमती पटेल ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता एवं अखंडता के प्रेरणास्रोत हैं। अत: उनके नाम से दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक जरूर बनना चाहिए। स्मारक के निर्माण से देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीयता का बोध होगा।

Patel
बदायूं में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया

इस मौके पर श्रीमती पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर प्रगति कर रहा है। हमें विकास एवं रोजगार की इस गति को और तेज करना है। इस बाबत हमें निर्यात के लक्ष्य को 1.21 लाख करोड़ से बढ़ाकर 3 लाख करोड़ करना है। यदि हम इस लक्ष्य को पार कर जाते हैं तो देश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान होगा एवं रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी। युवाओं को अन्य राज्यों की ओर पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

प्रतापगढ़ में अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल जी के नाम पर डॉ.सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज नामकरण किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सरदार जैसा सोचने की जरूरत है। सरदार जैसा करने की जरूरत है। तभी हम सही मायने में सरदार पटेल के वंशज कहलाने के हकदार होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता पर कब्जा किये बिना पिछड़ों, दलितों, वंचितों, कमेरों का उत्थान सम्भव नहीं है। राजनीतिक सत्ता तब तक नहीं मिलेगी, जब तक एकता नहीं होगी। एकता कैसे हो, यह गम्भीर चिंतन का विषय है। अब समय आ गया है कि हम खुली आँखों से सत्ता हासिल होने का सपना देखें।

Hospital
रामा देवी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ

समारोह की अध्यक्षता भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप पटेल ने की। संचालन टीटू पटेल ने किया। इस अवसर पर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम गंगवार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल, अपना दल एस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, महासभा के प्रदेश महासचिव गिरजेश पटेल, डॉ. निशा राठौर, महासभा की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह पटेल आदि ने भी सम्बोधित किया।

Coaching
गुरु द्रोणाचार्य कोचिंग, लखनऊ

इसके पहले सखानू में आयोजित पार्टी के सदस्यता समारोह में भी श्रीमती पटेल ने शिरकत की। यहां अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता 2022 के लिए कमर कस लें। हर बूथ पर 15 यूथ की तैनाती कर लें। यहां अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव नदीम अशरफ, पार्टी के जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद शाक्य, मीडिया सचिव आयुष पटेल, शिवेन्द्र पटेल, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous Post

खाद संकट को लेकर योगी सरकार से मिले भाकियू किसान नेता

Next Post

ऐसे थें लौह पुरुष: पिता सरदार पटेल की धोती फट जाने पर अपने लिए साड़ी-कुर्ती बनाती थीं बेटी मणिबेन

up80.online

up80.online

Related Posts

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
Next Post
Iron Man

ऐसे थें लौह पुरुष: पिता सरदार पटेल की धोती फट जाने पर अपने लिए साड़ी-कुर्ती बनाती थीं बेटी मणिबेन

Railway

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने इलेक्ट्रिक शेड का उद्घाटन किया

पटेल जयंती

तीनों काले कृषि कानून को हटा दे सरकार, यही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: अखिलेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

2 days ago
sc, st officers

मोदी सरकार के 89 सचिवों में एक भी ओबीसी नहीं

6 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

by up80.online
August 4, 2026
0

डीआरएम ने स्टेशन पर विकास कार्यों की तय की डेडलाइन यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड अमृत भारत...

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online