• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पैतृक गांव आकर अभिभूत हुईं अनुप्रिया पटेल, छोटी बहन संग ‘डॉ सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन’ का किया उद्घाटन      

up80.online by up80.online
October 18, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Bagulihai

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं छोटी बहन अमन पटेल ने पैतृक गांव बगुलिहाई, कन्नौज में 'डाॅ सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन' का किया लोकार्पण

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केंद्रीय मंत्री का निर्देश- हर बूथ पर मजबूती से खड़ा नज़र आयें अपना दल एस के सिपाही

कन्नौज, 17 अक्टूबर             

“2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर अपना दल(एस) का सिपाही पूरी मजबूती से खड़ा नज़र आना चाहिए।  अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की 12 वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव कन्नौज जनपद के बगुलिहाई ग्राम पंचायत में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान यह दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर अनुप्रिया पटेल एवं उनकी छोटी बहन अमन पटेल ने ‘डॉ सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन’ का उद्घाटन किया।

Dr.Sonelal Patel
Dr.Sonelal Patel, Founder of Apna Dal

सामुदायिक भवन के उद्घाटन अवसर पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपने पिताजी की जन्मस्थली पर विकास की ये शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस पावन धरती पर विकास कार्य निरंतर होता रहेगा।

अनुप्रिया पटेल ने अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की मांग करते हुए कहा कि इसके गठन से अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह न्यायपालिका में भी दलित, आदिवासी व पिछड़ा समाज का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। श्रीमती पटेल ने अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग की। श्रीमती पटेल ने कहा कि मंत्रालय के गठन से पिछड़ा वर्ग के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि 69 हज़ार शिक्षक भर्ती मामले में बरती गई अनियमितता मामले में पिछले 4 महीने से धरना पर बैठे युवाओं को न्याय जरूर मिलेगा।

बगुलिहाई
बगुलिहाई में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं छोटी बहन अमन पटेल का स्वागत हुआ

जम्मू-कश्मीर की घटना पर दुःख व्यक्त कीं:                        

श्रीमती पटेल ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद जवानों एवं नागरिकों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। श्रीमती पटेल ने कहा कि कश्मीर में हमारे सुरक्षा बल आतंकियों का मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं एवं गृहमंत्री अमित शाह जी कश्मीर की स्थिति पर निरंतर नज़र रखे हुए हैं।

इत्र की नगरी में भव्य स्वागत:

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र कटियार ने की। केंद्रीय मंत्री के इत्र की नगरी के नाम से मशहूर कन्नौज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया। जनपद के तरवा क्षेत्र से तालग्राम के बगुलिहाई स्थित कार्यक्रम स्थल तक  कार्यकर्ताओं ने सड़क पर श्रीमती पटेल के वाहन पर फूलों की वर्षा की। श्रीमती पटेल अपने गांव में अपनो के बीच आकर खुद को गर्वान्वित महसूस किया एवं अभिभूत हो गईं। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रीमती पटेल ने जनपद के गणमान्य एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की एवं उनका कुशलक्षेम जाना।

Kanpur
नवीन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, अपना दल एस, कानपुर

इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य विनोद गंगवार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, महिला मंच की प्रदेश सचिव अंकिता सचान एवं शिल्पी द्विवेदी, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, प्रदेश सचिव लाला भाई पटेल, युवा मंच के प्रदेश सचिव दिग्विजय कटियार, कानपुर महानगर के जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, युवा मंच के जिलाध्यक्ष सावन पटेल सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

पीएम मोदी यूपी को देंगे 7 मेडिकल कॉलेज की सौगात

Next Post

भाजपा समर्थित नितिन अग्रवाल बने विधानसभा उपाध्यक्ष, नितिन को 304 व नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिलें

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
Nitin Agarwal

भाजपा समर्थित नितिन अग्रवाल बने विधानसभा उपाध्यक्ष, नितिन को 304 व नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिलें

Ghaghara river

घाघरा नदी में समाहित हो गई बलिया के कई गांवों की जमीन, नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

BSP

कांशीराम के बेहद करीबी रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखेदव राजभर का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

4 days ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Patel

वो यदुनाथ सिंह ही थे, जिन्होंने मुलायम सिंह यादव से कभी माइक छीन लिया था,,

6 years ago
Sardar Patel National Integration Award

सरदार पटेल ने क्यों कहा था, “किसान को सिर ऊंचा करके चलने वाला बना दूं। इतना करके मरूंगा तो जीवन सफल समझूंगा।” ?

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online