• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी वाले हमको जेल में डाल सकते हैं

कोलकाता में पार्टी अधिवेशन के बाद लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख ने जताई आशंका

up80.online by up80.online
March 22, 2023
in अखिलेश यादव, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
AK

अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने विपक्षी दलों से पूछा-बाकी दल तय करें कि भाजपा के खिलाफ मुकाबला में अन्य दल उनकी मदद करना चाहते हैं या नहीं?

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने आशंका जताई है कि उन्हें जेल Jail भेजा जा सकता है। कोलकाता में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने यह बयान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से सवाल किया कि बाकी दल तय करें कि भाजपा BJP के खिलाफ मुकाबला में अन्य दल उनकी मदद करना चाहते हैं या नहीं।

सपा प्रमुख ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही भाजपा से मुकाबला करेगी और उसे हराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संविधान विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा सरकार का हर कदम संविधान विरोधी है। लोकतंत्र के जरिए सत्ता में आने वाले भाजपा के लोग अलोकतांत्रिक हैं। कोई पत्रकार वादा पूरा करने का सवाल पूछ ले तो सरकार जेल में डाल देती है।

सपा प्रमुख ने कहा कि मैं सारस पक्षी को बचाने वाले मोहम्मद आरिफ से मिलने गया तो सरकार ने सारस को छीन लिया। उन्होंने कहा- जब ये पक्षी को नहीं छोड़ रहे हैं तो हमें-तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे, जेल में डाल देंगे हम सबको।

अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी जितना चाहे अन्याय और अत्याचार कर ले। मन न भरा हो तो और कर ले, लेकिन इसका संदेश क्या जा रहा है यह भी सोच ले।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। बजट में आलू खरीद के लिए एक हज़ार करोड़ देने की बात कही गई है। लेकिन किसानों का आलू नहीं खरीदा गया। आलू किसान बर्बाद हो गया। सरकार बताए गन्ने का कितना भुगतान हुआ? क्या किसान की आय दोगुनी हो गई?

इसी तरह से सरकार ने निजी कंपनियों से गेहूं खरीदवा दिया और बाद में आम जनता को महंगा आटा खरीदना पड़ा। डीजल, पेट्रोल महंगा है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। दूध, दाल, तेल सब महंगा हो गया।

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 6 साल से है केंद्र में 9 साल से। नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश विकास में 22 नम्बर पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अन्याय और अपराध सबसे ज्यादा हो रहा हैं।

सभी त्योहारों पर हो छुट्‌टी:

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मानना है कि सभी त्योहारों पर छुट्टी होनी चाहिए। विश्वकर्मा जयंती पर भी छुट्टी हो और निषादराज की जयंती पर भी छुट्टी हो।

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
बेल्थरा रोड
न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी, नियर सोनाडीह बाई पास, बेल्थरारोड, बलिया
Previous Post

माफिया अतीक अहमद के कार्यालय से भारी मात्रा में कैश एवं असलहे बरामद

Next Post

लोहिया कहते थे- जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
लोहिया जी

लोहिया कहते थे- जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं

Rahul Gandhi

राहुल गांधी को दो साल की सजा, प्रदेश भर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

UP politics

पेंशन गारंटी की मांग को लेकर निर्माण मजदूरों ने की भूख हड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

3 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online