• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, November 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अखिलेश यादव ने पूछा- सीएम ने केवल यादव और मुस्लिम का नाम क्यों पढ़ा?

सत्ता में आने पर भाजपा का सहयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी करवाई: अखिलेश यादव

up80.online by up80.online
August 5, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज़, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर उपचुनाव से पहले षड्यंत्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा यह चाहती है कि पुलिस भी भाजपा की कार्यकर्ता बन जाए। ये नए तरह का काम हो रहा है। लखनऊ हुड़दंग- छेड़खानी मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने सारे नामों की सूची दी थी तो सीएम ने केवल यादव और मुस्लिम का नाम क्यों पढ़ा? सच्चाई पुलिस जानती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जिस यादव का नाम लिया वह फुटेज में नहीं था। वह चाय पीने गया था और पुलिस को यादव मिल गया, इसलिए उसे जेल भेज दिया। अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग जो कानून का उल्लंघन कर रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं जब कभी भी सपा की सरकार आएगी, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई जरूर होगी। अयोध्या गैंगरेप केस का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा यदि डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है तो इसमें गलत क्या है। सरकार को कौन राय दे रहा है। ये इन्हीं द्वारा 2023 में संशोधित कानून है जिसमें कहा गया है कि सात साल से अधिक सजा वाले मामलों में डीएनए टेस्ट होना चाहिए। हमने क्या गलत मांग की है। पुलिस वहां भी सच्चाई जानती है लेकिन तमाम अधिकारी हैं जो कह रहे हैं कि हमें तो नौकरी बचानी है।

वाराणसी में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बुलडोजर ऐक्शन के दौरान एक होटल मालिक के बेटे को सिर से मारने की घटना का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारी बहुत प्रेशर में हैं। ऐसा भार है कि न्याय नहीं कर सकते। इन्हीं वजहों से जनता का विश्वास भाजपा से खत्म हो गया है। ये बुरी तरह हारे हैं आगे जनता इन्हें और बुरी तरह हराएगी।

वक्फ एक्ट में संशोधन के सवाल पर कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ हिन्दू -मुस्लिम करते हैं। मुसलमानों के अधिकार छीनना चाहते हैं। नजूल विधेयक को लेकर तंज कसते हुए कहा कि नजूल उर्दू शब्द है इसलिए सरकार को लगा कि ये मुसलमानों की जमीन है। सिर्फ नजूल शब्द को लेकर पूरा प्रयागराज खाली कराने लगे। गोरखपुर में उनका अपना स्वार्थ है। इन्होंने पहले एंग्लो इंडियन का अधिकार छीना था। फर्जी जनगणना के आधार पर उनकी एक सीट छीन ली। अपना दल एस की प्रमुख और केंदीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने तंज कसा कि मंत्री आरक्षण खत्म होने का सवाल उठा रही हैं। जिन्हें आरक्षण की चिंता है उन्हें तुरंत भाजपा की अगुवाई वाली सरकार छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी नाम लिए बगैर तंज कसा। अखिलेश यादव ने पीलीभीत, अयोध्या और कन्नौज में बेटियों के साथ हुए अपराध की घटनाओं का उल्लेख किया और भाजपा नेताओं पर निष्पक्ष कार्रवाई न होने देने का आरोप लगाया।

Previous Post

जयंती पर याद किए गए छोटे लोहिया, प्रयागराज में कई दिग्गजों को हराया था

Next Post

नेशनल कीक बॉक्सिग चैंपियनशिप में बलिया की बेटी ने गोल्ड मेडल जीता

up80.online

up80.online

Related Posts

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल
बिहार

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

November 19, 2026
ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
Next Post
नेशनल कीक बॉक्सिग चैंपियनशिप में बलिया की बेटी ने गोल्ड मेडल जीता

नेशनल कीक बॉक्सिग चैंपियनशिप में बलिया की बेटी ने गोल्ड मेडल जीता

ओबरा

ओबरा: एसडीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी

बांग्लादेश में तख्तापलट क्यों हुआ?

बांग्लादेश में तख्तापलट क्यों हुआ?

Recommended

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

4 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

6 years ago
गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

7 years ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

10 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल
बिहार

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

by up80.online
November 19, 2026
0

विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़ आजमगढ़ जनपद में मुबारकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घने कोहरे और कम...

ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

कोहरा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से भिड़ी बस, तीन की मौत, 12 घायल

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online