• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना काल में भी देश की अर्थव्यवस्था को थामे रखा किसान

up80.online by up80.online
September 1, 2020
in देश, यूपी
0
मक्का

मक्का (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

40 साल में देश की सबसे खराब स्थिति, विकास दर में 23.9 परसेंट की गिरावट, कृषि को छोड़कर हर क्षेत्र में गिरावट

बलिराम सिंह, नई दिल्ली

journalist
Baliram Singh, Journalist

कोरोना काल में जब देश की पूरी अर्थव्यवस्था धड़ाम से गिर गई और पिछले 40 साल में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। ऐसी विपरीती परिस्थितियों में भी किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया और कृषि सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) में 3.4 परसेंट की वृद्धि करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अर्थात कृषि क्षेत्र में पहले तीन महीनों में 14815 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के दौरान अनेक समस्याएं झेलने के बावजूद किसानों ने देशवासियों का पेट पाला। जबकि ओवरऑल जीवीए में पिछले वर्ष की तुलना में तिमाही में 22.8 प्रतिशत की कमी आई है।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 परसेंट की गिरावट आई है। इस दौरान पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके लिए कम मांग और घटते निजी निवेश को उत्तरदायी माना जा रहा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 2020-21 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 26.9 लाख करोड़ रुपए अनुमानित है जो कि वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में 35.35 लाख करोड़ रुपए थी। अर्थात 8.45 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें 23. परसेंट की गिरावट देखी जा सकती है। वर्ष 1996 के बाद जीडीपी के तिमाही नतीजों में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में जीडीपी में 5.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी। कोविड 19 महामारी के दौरान देश की पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है, लेकिन कृषि क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया है।

Farmers
स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें

मजे की बात यह है कि जिस देश चीन से कोरोना की शुरूआत हुई, वहां की जीडीपी सकारात्मक रही, जबकि जापान, अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, इटली, फ्रांस, यूके की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज की गई। इनसे ज्यादा गिरावट भारत में देखी जा रही है।

लॉकडाउन में किसानों को हुई दिक्कत:

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान देश में लागू लॉकडाउन का खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ा। रबी की फसल की कटाई एवं बिक्री में दिक्कत का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य में किसानों को गेंहू की बिक्री में काफी दिक्कत हुई। बावजूद इसके कृषि क्षेत्र में असाधारण विकास देखा गया। गांवों में प्रवासी मजदूरों की वापसी की वजह से कृषि क्षेत्र के तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा है।

आरबीआई का मानना है कि वर्ष 2019-20 में खाद्यान्न और बागवानी उत्पादन में काफी सुधार हुआ। कृषि क्षेत्र में हुए विकास के लिए इसे भी एक वजह बतायी जा रही है।

क्या होता है जीडीपी:

एक साल में देश में निर्मित सभी सामानों एवं सेवाओं का कुल मूल्य जीडीपी कहलाता है। जीडीपी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। इससे देश के विकास की स्थिति का पता चलता है।

कुल जीडीपी नुकसान: – 23.9 परसेंट

क्षेत्र – 2020-21     – 2019-20 (पहली तिमाही)

विनिर्माण : -39.3 परसेंट घाटे में  –                 3.0 परसेंट लाभ

खनन: -23.3 परसेंट घाटे में-                         4.7 परसेंट लाभ

सर्विस: -47 परसेंट घाटे में –                           3.5 परसेंट लाभ

भवन निर्माण : -50.3 परसेंट घाटे में –               5.2 परसेंट लाभ

कृषि: प्लस 3.4 परसेंट लाभ में –                       3 परसेंट लाभ

अमर उजाला के पत्रकार संतोष कुमार सोशल मीडिया पर लिखते हैं, “भले ही मौका पड़ने पर किसान को मदद न मिले, तिल-तिल मकरने के लिए उसे अकेला छोड़ दिया जाए, लेकिन मुसीबत आने पर देश को बचाएगा किसान ही।”

Yadunath Singh
आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह पटेल के संघर्ष की गाथा।

आजाद भारत के सबसे बड़े क्रांतिकारी यदुनाथ सिंह की संघर्ष गाथा को पढ़ने के लिए आज ही किताब तू जमाना बदल बुक कराएं। एडवांस बुकिंग अमेजन पर शुरू हो चुकी है।

Previous Post

JEE/NEET एग्जाम: छात्रों की मदद के लिए आगे आई ‘युवा हल्ला बोल’ की टीम

Next Post

बांग्लादेश के गठन में प्रबण दा का रहा महत्वपूर्ण योगदान

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Pranab Mukharji

बांग्लादेश के गठन में प्रबण दा का रहा महत्वपूर्ण योगदान

Yogi Govt

क्या योगी सरकार जातिवादी है? AAP करा रही है सर्वे

Mau

बुनकरों की हड़ताल समाप्त, जुलाई तक पासबुक से ही जमा होगी विद्युत धनराशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

3 days ago
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
IAS

गुदड़ी के लाल: मां शिक्षा मित्र एवं पिता किराना की दुकान चलाते हैं, बेटा बना आईएएस

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

by up80.online
September 19, 2026
0

डॉ संजय निषाद ने कर दी बड़ी मांग यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/गोरखपुर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online