• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

किसान संगठनों की हुंकार- देश में कॉरपोरेट को खेती करने नहीं देंगे

up80.online by up80.online
July 31, 2020
in देश, बड़ी खबर, यूपी
0
wheat

गेहूं की फसल (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

एआईकेएससीसी के फेसबुक कार्यक्रम “किसानों का यह ऐलान, लेकर रहेंगे पूरा दाम” को देशभर के किसानों ने देखा

यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन फेसबुक कार्यक्रम “ किसानों का यह ऐलान,लेकर रहेंगे पूरा दाम” को देश के विभिन्न हिस्सों में काफी संख्या में किसानों ने देखा है और इस पहल की सराहना की है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि देश में कॉरपोरेट संगठनों को खेती करने नहीं दी जाएगी। खेती भारत का किसान ही करेगा।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराना होगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के पहले दूध का रेट 35रू लीटर था , लेकिन अब घटकर 17 रूपये लीटर हो गया है जो बोतलबंद  एक लीटर पानी के दाम  से भी कम है।

देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी:

राजू शेट्‌टी ने कहा कि यदि 5 अगस्त तक राज्य सरकार द्वारा 5 रू प्रति लीटर की सब्सिडी नहीं दी गई तथा केंद्र सरकार ने दूध पाउडर के आयात तथा दुग्ध पदार्थों पर जीएसटी समाप्त नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

kisan
कॉरपोरेट खेती के खिलाफ किसान संगठन एकजुट

गन्ने के रेट में 2 सालों से नहीं बढ़ा एफआरपी:

गन्ना किसानों को गन्ने के रेट में पिछले 2 वर्षों से कोई  एफआरपी नहीं बढ़ाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए राजू शेट्‌टी ने कहा कि उर्वरक और डीजल का दाम लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों को भुगतान टुकड़ों  (किस्तों) में देने की तथा ब्याज प्रतिशत कम करने की साजिश की जा रही है।

देश में कॉरपोरेट को खेती नहीं करने दी जाएगी:

हरियाणा से प्रेम सिंह गहलावत ने कहा कि हरियाणा में 10 किसान संगठनों ने  23 जुलाई को  मीटिंग कर तय किया है कि हम अपनी फसल का पूरा दाम लेकर रहेंगे। एमएसपी लागू करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हम देश में कार्पोरेट को खेती नहीं करने देंगे। खेती भारत का किसान ही करेगा। जब कंपनियों के माल का रेट कंपनियां तय करती हैं तो किसानों के उत्पाद का रेट किसान खुद क्यों तय नहीं कर सकता?

पश्चिम बंगाल के एआईकेएससीसी इकाई के संयोजक कार्तिक पाल ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट खेती  संबंधित कानून  देश में लागू हुआ तो किसानों के पास जमीन नहीं बचेगी, कार्पोरेट के हाथ में जमीन होगी जिससे वे कृषि उत्पादों को विदेशों में निर्यात करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में अंफान तूफान से किसानों का अत्यधिक नुकसान हुआ लेकिन केंद्र ने कोई मदद नहीं की।

उत्तराखंड से तेजिंदर सिंह विर्क ने उत्तराखंड में किसानों को धान पर प्रति क्विंटल 500 रू का नुकसान हो रहा है। मध्य प्रदेश से अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में खाद की कालाबाजारी और नकली खाद बेचने का धंधा चल रहा है। एनएसएसओ  के मुताबिक धान की एमएसपी 6.4% और अरहर की एमएसपी 1% किसानों को ही मिल पाई है। सरकारों ने घोषणा की थी कि एमएसपी के नीचे खरीदने वालों पर एफआईआर की जाएगी लेकिन घोषणा पर अमल नहीं हुआ।

मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष राहुल राज ने कृषि अध्यादेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में मण्डियों के निजीकरण से किसान को घाटा हो रहा है। उन्होंने नौजवान किसानों से आह्वान किया कि जात-पात और पार्टियों के बंधन को तोड़ किसान हित में एक होकर आवाज़ बुलंद करें अन्यथा कृषि कॉर्पोरेट का एक व्यवसाय बन के रह जायेगा और किसान उनके नौकर होंगे।

Previous Post

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अनूप पटेल गिरफ्तार

Next Post

पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित होंगे मीरजापुर-चुनार

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
Chunar

पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित होंगे मीरजापुर-चुनार

farmers

किसान विरोधी 3 अध्यादेश: खेती-किसानी की बुनियादी व्यवस्था बदलने की साजिश

yogi cabinet

योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 day ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online