• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, July 28, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित होंगे मीरजापुर-चुनार

up80.online by up80.online
August 1, 2020
in यूपी, राजनीति
0
Chunar

अनुप्रिया पटेल का विशेष प्रयास, पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित होगा चुनार

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

परियोजना को केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह ने दी मंजूरी, 6 साल से प्रयासरत थीं अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर, 1 अगस्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल का विशेष प्रयास रंग लाया। मीरजापुर और चुनार सहित प्रदेश के अन्य स्थलों को पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने स्वदेश दर्शन के तहत 400 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। श्रीमती पटेल ने इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि स्वदेश योजना के तहत जनपद को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने एवं जनपद को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने एवं जनपद के युवाओं को रोजगार देने के लिए सांसद अनुप्रिया पटेल अपने पहले कार्यकाल से ही सक्रिय हैं।

24 जुलाई 2014 को पहला पत्र भेजा गया:

श्रीमती पटेल ने इस बाबत सबसे पहले 24 जुलाई 2014 को तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्रीपद येशो नायक को पत्र लिखकर जनपद को टूरिस्ट हेरिटेज के तौर पर विकसित करने के लिए विशेष आग्रह किया था। श्रीमती पटेल ने पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को सूचित किया था,

“उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जनपद मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जनपद में गंगा नदी पर निर्मित ऐतिहासिक घाट पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। यह जनपद ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के लिए भी जाना जाता है। यहां भवानीपुर, अकोढ़ी, सीता कुंड, चुनार किला, कालीखोह मंदिर, अष्टभुजा मंदिर, मेजा धाम, टांडा झरना, सिरसी धाम, विंढम फाल्स, अगोरी किला, लाल भैरव मंदिर, सक्तेशगढ़ किला, विजयगढ़ किला, लोरिक चट्टान, सिद्धानाथ की दरी, लखनिया गुफा जैसी ऐतिहासिक धरोहरें स्थित हैं। इन पर्यटन स्थलों के विकास से जनपद को आर्थिक लाभ भी होगा और यहां के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। अत: जनपद को ‘टूरिस्ट सर्किट’ की सूची में शामिल करने की मंजूरी देने कृपा करें।”

Mirzapur
2016 में तत्कालीन केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और
केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा

चार केंद्रीय पर्यटन मंत्रियों से कर चुकी हैं अनुरोध:

श्रीमती पटेल ने 4 मार्च 2015 को इसी मामले में एक बार पुन: तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ.महेश शर्मा को पत्र लिखकर जनपद को ‘टूरिस्ट सर्किट’ के तौर पर विकसित करने का अनुरोध किया। इस बाबत श्रीमती पटेल ने 11 सितंबर 2015 को डॉ.शर्मा को पुन: पत्र लिखकर अनुरोध किया। इस मामले में 14 अक्टूबर 2015 को डॉ.महेश शर्मा ने पत्र के माध्यम से इस मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा 13 अक्टूबर को डॉ.महेश शर्मा ने पत्र के माध्यम से सूचित किया कि चुनार किला को विकसित करने से संबंधित आपके प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग को भेज दिया गया है।

8 जनवरी 2016 को डॉ.महेश शर्मा ने पत्र के माध्यम से सूचित किया कि जनपद को टूरिस्ट सर्किट के तौर पर विकसित करने से संबंधित आपके पत्र को उत्तर प्रदेश सरकार को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है।

दिसंबर 2016 में केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने चुनार किला का दौरा किया और चुनार किला को विकसित करने की घोषणा की। तत्पश्चात 2017 के शुरू में श्रीमती पटेल ने केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा को रिमाइंडर लेटर के जरिए चुनार किला में साउंड और लाइट की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया।

Chunar
केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मिलीं अनुप्रिया पटेल

श्रीमती पटेल ने 10 जुलाई 2018 को एक बार फिर तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फांस को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिर्जापुर स्थित चुनार का किला एवं अन्य ऐतिहासिक स्थलों के विकास से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी देने की अपील की।

बता दें कि माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी के आग्रह पर ०२  जून 2018 को तत्कालीन पर्यटन महानिदेशक अवनीश अवस्थी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव को जनपद स्थित चुनार किला सहित अन्य पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित डीपीआर भेजा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार 2 के गठन के बाद अनुप्रिया पटेल ने 29 जून 2019 को वर्तमान केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को पत्र लिखकर’ इंको टूरिस्ट सर्किट’ परियोजना को अतिशीघ्र मंजूरी दिलाने की अपील की।

जनपद में रोजगार बढ़ेगा, आर्थिक तौर से मजबूत होंगे जनपदवासी:

आज मिर्ज़ापुर और चुनार को पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करने की परियोजना को मंजूरी देने पर अनुप्रिया पटेल प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहती हैं कि इस परियोजना को मंजूरी मिलने से जनपदवासियों का भविष्य काफी हद तक संवर जाएगा। जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों के विकास से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के लिए अन्य जनपदों की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा।

जनपदवासियों में खुशी की लहर:

संसद अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में चुनार ही नहीं, पूरे मिर्ज़ापुर जनपद में तेजी से विकास हो रहा है। चुनार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस पैकेज से यहाँ का और विकास होगा।
-दिलीप सिंह, अध्यापक सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर गांगपुर, मिर्ज़ापुर।

पूर्व मंत्री अनुप्रिया पटेल जी का कार्य करने का जो अंदाज है, सभी उसके कायल हो गए हैं। उन्होंने निरंतर विकास करके चुनार को काफी आगे बढ़ाया है। पर्यटन के क्षेत्र में काम होने से क्षेत्र के लोगों की आय बढ़ेगी।
-सर्वजीत सिंह, पथरौरा मिल, अदलहाट।

चुनार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहाँ के तिलस्मी किले को देखने लोग दूर दूर से आते हैं। जंगल है। पहाड़ है। झरने हैं। बरसात के मौसम में यहाँ का सौंदर्य काफी बढ़ जाता है। माननीय सांसद जी की पहल बहुत ही सराहनीय है। इस पैकेज से यहां के पर्यटन केंद्रों पर जनसुविधाओं का विकास होगा तो सैलानियों की संख्या और बढ़ेगी। चुनार के लोग इस पैकेज के लिए सांसद जी के आभारी हैं।

-राजेश पटेल राष्ट्रीय प्रवक्ता , अपना दल एस

 

Previous Post

किसान संगठनों की हुंकार- देश में कॉरपोरेट को खेती करने नहीं देंगे

Next Post

किसान विरोधी 3 अध्यादेश: खेती-किसानी की बुनियादी व्यवस्था बदलने की साजिश

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
farmers

किसान विरोधी 3 अध्यादेश: खेती-किसानी की बुनियादी व्यवस्था बदलने की साजिश

yogi cabinet

योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत

reservation

राजस्थान में गुर्जर सहित अति पिछड़ी जाति को न्यायिक सेवा में 5 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

3 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

20 hours ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online