• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

घायल पिता को साइकिल पर लेकर 1200 किमी की यात्रा की 13 वर्षीय ज्योति

up80.online by up80.online
May 20, 2020
in बिहार
0
बेटी

फाइल फोटो, दैनिक भास्कर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

7 दिनों में गुरुग्राम से दरभंगा पहुंचे पिता-पुत्री, बिहार की इस बेटी की चहुंओर हो रही प्रशंसा,

यूपी80 न्यूज, पटना

बिहार की बेटी ज्योति की चहुंओर तारीफ हो रही है। हो भी क्यों न। महज 13 साल की इस बेटी ने अपने घायल पिता को साइकिल पर बिठाकर गुरुग्राम से 1200 किमी की यात्रा पूरी करके दरभंगा पहुंची है। सात दिनों की कठिन यात्रा के बाद फिलहाल पिता-पुत्री दोनों दरभंगा के क्वारंटीन सेंटर में हैं।

ज्योति के पिता मोहन पासवान गुरुग्राम में ई-रिक्शा चलाते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें ई-रिक्शा मालिक के पास जमा करना पड़ा। इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई। काम बंद होने और पैसा खत्म होने की वजह से मकान मालिक ने मकान खाली करने को कहा। ऐसे में ज्योति को अपने पिता मोहन पासवान को लेकर साइकिल से दरभंगा तक की यात्रा करनी पड़ी।

पढ़ते रहिए www.up80.online कर्ज व उधारी के सहारे जी रहे हैं मऊ के बुनकर

रास्ते में लोगों ने की मदद:

ज्योति का कहना है कि शुरू में उसके पिता साइकिल से जाने से मना कर रहे थे, लेकिन इसके अलावा और कोई अन्य विकल्प नहीं था। एक ट्रक वाला दरभंगा तक पहुंचाने के लिए छह हजार रुपए मांग रहा था। ऐसी स्थिति में ज्योति ने पिता को साइकिल से लेकर घर जाने की योजना बनायी। हालांकि उसके पिता अपने वजन को देखते हुए साइकिल से जाने से मना कर रहे थें, लेकिन बेटी के जिद करने पर पिता मोहन पासवान मान गए। पिता-पुत्री दोनों ने 10 मई को साइकिल से अपनी यात्रा शुरू की। हालांकि रास्ते में उसे ट्रक वालों से डर भी लग रहा था, लेकिन रास्ते में प्रवासी मजदूरों के चलने से पिता-पुत्री का हौसला बढ़ा। ज्योति कहती है कि रास्ते में लोगों ने उनकी मदद की। लोगों ने उन्हें खाना खिलाया। ज्योति शनिवार को दरभंगा के कमतौला थाना क्षेत्र के टेकटार पंचायत के सिरहुल्ली गांव स्थित अपने घर पहुंची। फिलहाल पिता-पुत्री क्वारंटीन सेंटर में हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online ‘द चंपा मैन’: कौन बनेगा करोड़पति विजेता सुशील कुमार की नई पहचान

Previous Post

बीजेपी के बाद अब लोजपा हुई नीतीश कुमार पर हमलावर

Next Post

क्यों बदली-बदली सी हैं बसपा सुप्रीमो मायावती!

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल
बड़ी खबर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
BSP

क्यों बदली-बदली सी हैं बसपा सुप्रीमो मायावती!

patel

कोरोना: जीना है तो पीछे जाना ही होगा

पत्रकारों को आर्थिक पैकेज मिले: रास बिहारी

एनयूजे-डीजेए कोरोना काल के नायकों को करेगा सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online