• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, April 13, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

लोगों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए बिहार को जल्द मिले “विशेष राज्य का दर्जा”

up80.online by up80.online
May 14, 2020
in देश, बिहार, राजनीति
0
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहारवासियों की समस्याओं के निदान के लिए सीएम नीतीश कुमार को भेजा सुझाव पत्र

यूपी80 न्यूज, पटना

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से आज किसान, मजदूर, दुकानदार एवं घरों में कुटीर उद्योग चलाने वाले छोटे व्यापारी सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। प्रवासियों के घर वापसी की वजह से उन्हें रोजगार मुहैया कराना एक बड़ी चुनौती होगी। ऐसे समय में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने से लोगों को संकट से उबारा जा सकता है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे गए पत्र में यह सुझाव दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि केंद्र सरकार से तत्काल विशेष राज्य का दर्जा मांगने का यही सही समय है। प्रदेशवासियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को ये सुझाव दिए हैं:

1.राज्य के धोबी, लुहार, बढ़ई, दर्जी, रेहड़ी-पटरी और नाई का काम करने वाले परिवारों को 5-5 हजार रुपए दिए जाएं।

2.सब्जी व फूल उत्पादकों को प्रति एकड़ 5,000 रुपए की राहत दी जाए।

3.रोजाना हाट-बाजारों में सब्जी, फल, फूल, चूड़ी-लहठी व अन्य सामानों को बेचकर अपने परिवार का भरण- पोषण करने वालों को 5000/- प्रति परिवार दिया जाए।

4.ऑटो-टैक्सी एवं ठेला-रिक्शा चलाकर गुजारा करने वाले परिवारों को भी 5,000 रुपए मुआवजा दिया जाए।

5.संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों, श्रमिकों तथा खेतिहर मजदूरों को 5,000 रुपए की मदद दी जाए।

6.हलवाई, कुम्हार, जुलाहा, बुनकर, बीड़ी बनाने वाले, ताड़ी बेचने वाले, मोची, पान व चाय की दुकान वाले प्रत्येक परिवार को भी पांच-पांच हजार रुपए दिए जाएं।

पढ़ते रहिए www.up80.online 7 राज्यों में लागू नहीं, 12 राज्यों में 27 परसेंट से कम मिल रहा ओबीसी आरक्षण

7.कोविड-19 के दौरान अफवाह की वजह से पॉल्ट्री फर्म चलाने वाले लोगों को बहुत नुकसान हुआ। इन्हें कारोबार को फिर से शुरू करने के लिए सब्सिडी के साथ वर्किंग कैपिटल लोन मुहैया कराया जाए।

8.मछुआरों, मत्स्यपालकों, भेड़-बकरी पालकों व इनसे जुड़ें परिवारों को भी पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएं।

9.राज्य भर में काम करने वाले छोटे औद्योगिक इकाई , दुकानदार और व्यापारियों को तीन महीने के बिजली बिल पर मासिक फिक्स्ड चार्ज माफ किया जाए।

10.राज्य भर के मॉल और बड़े रीटेलरों सहित बड़े उद्योगों के बिजली बिल के फिक्स्ड चार्जेज को कम से कम तीन महीने के लिए टाला जाए और उसे अगले एक साल के दौरान मासिक किस्तों में वसूल किया जाए।

11.पिछले दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को 25-30 फीसदी का नुकसान हुआ। इसीलिए गेहूं किसानों को भी इनपुट अनुदान दिया जाए।

पढ़ते रहिए www.up80.online वित्त मंत्री की घोषणा से निराश बड़ा आंदोलन करेंगे किसान 

12.लॉकडाउन और मौसम की दोहरी मार झेल रहे लीची किसानों को भी विशेष आर्थिक मदद की जाए।

13.पांच एकड़ तक के मालिकाना हक वाले किसानों के 20,000 रुपए तक का कृषि ऋण माफ किया जाए।

14.यात्री बस और मालवाहक ट्रक मालिकों का दो महीने का रोड टैक्स माफ करें और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बीमा अवधि को भी तीन महीने बढ़ाया जाए।

15.छोटे दुकानदारों के 20,000 रुपए तक के माइक्रो फाइनेंस ऋण का भुगतान राज्य सरकार करे।

16.सरकार बैंकों के साथ एग्रीमेंट कर छोटी पूंजी वाले दुकानदारों, कारोबारियों को एक लाख रुपए तक वर्किंग कैपिटल मुहैया कराए।

17.लॉकडाउन के दौरान भूख या किसी अन्य दुर्घटना के कारण मौत के शिकार मजदूरों के परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाये।

18. बिहार में गन्ना किसानों के बकाए का भी भुगतान अविलंब किया जाए।

पढ़ते रहिए www.up80.online प्रियंका गांधी के इस सुझाव से किसानों, छोटे व्यापारियों को मिलेगी राहत

Previous Post

वित्त मंत्री की घोषणा से निराश बड़ा आंदोलन करेंगे किसान

Next Post

स्मृति शेष: आज फिर किसानों को है बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जरूरत

up80.online

up80.online

Related Posts

कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
Tikait

स्मृति शेष: आज फिर किसानों को है बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जरूरत

bku

किसानों ने अपने प्रिय नेता चौ.महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया

किसान

राहत पैकेज: किसान क्रेडिट कार्ड से ज्यादा किसानों को कुछ नहीं मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

6 days ago
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

5 days ago
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

16 hours ago
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Trending

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

by up80.online
April 12, 2026
0

जाँच के लिए बीएसए पहुंचे स्कूल, प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला यूपी 80 न्यूज़, बलिया बलिया जनपद...

कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online