• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

प्रियंका गांधी के इस सुझाव से किसानों, छोटे व्यापारियों को मिलेगी राहत

up80.online by up80.online
May 13, 2020
in यूपी, राजनीति
0
obc

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

कांग्रेस महासचिव ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मध्य वर्ग, संविदा कर्मियों, कालीन-बुनकरों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए भेजा सुझाव

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने प्रदेश के किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath को पत्र लिखा है। श्रीमती गांधी ने पत्र के माध्यम से किसानों के फसल खरीद की गारंटी सुनिश्चित करने, बिजली बिल माफ करने एवं घर के लोन पर लगने वाली ब्याज दर को शून्य करने की मांग की हैं।

श्रीमती गांधी ने पत्र के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सीएम को सुझाव दिया है:

बच्चों की फीस माफ हो:

श्रीमती गांधी ने सुझाव दिया है कि मध्य वर्ग को आर्थिक संकट से उबारने के लिए प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ की जाए और घर के लोन पर लगने वाली ब्याज दर को शून्य (0) कर दिया जाए व ईएमआई जमा करने की बाध्यता को अगले 6 महीनों के लिए स्थगित किया जाए।

किसानों के ट्यबवेल का बिजली बिल माफ हो:

श्रीमती गांधी ने सुझाव दिया है कि किसानों के चार महीनों के ट्यूबवेल और घर के बिजली बिल माफ किए जाएं। उनके बकाया बिजली बिलों पर भी पेनल्टी व ब्याज माफ किए जायें।

किसानों Farmers के लोन पर भी चार महीने का ब्याज माफ हो। उनके किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य लोन पर कटी हुई आरसी पर तुरंत रोक लगाई जाए और उस पर भी पेनाल्टी और ब्याज माफ किया जाए। किसानों की संपूर्ण फसल खरीदने की गारंटी सुनिश्चित की जाए। गन्ना सहित सारे भुगतान तुरंत किए जायें।

पढ़ते रहिए www.up80.online ओलावृष्टि से बेहाल यूपी के किसानों को तत्काल मिले मुआवजा: प्रियंका गांधी

शिक्षा मित्रों- आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाए:

शिक्षा मित्र, आशा बहनें, आंगनबाड़ी कर्मी, रोजगार सेवक, पंचायत मित्र व अन्य संविदा कर्मी जो कोरोना संकट में हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इनकी सेवाओं को देखते हुए इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रोत्साहन राशि दी जाए और एक महीने की सैलरी बोनस के रूप में दी जाए, जिससे वो अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।

छोटे मंझोले उद्योगों का लोन माफ किया जाए:

छोटे एवं मंझोले उद्योग उत्तर प्रदेश की आर्थिक रीढ़ हैं। लाखों परिवारों की रोजी-रोटी इनसे जुड़ी हुई है। अत: इन उद्योगों का बैंक लोन माफ किया जाए। लोन माफी के फैसले से ये दिवालिया होने से बच जाएंगे।

बुनकरों को तत्काल राहत की जरूरत:

इस महामारी में हैंडलूम और इनके कारखाने बंद पड़े हैं। उत्पादन ठप है। कोई बिक्री नहीं हो रही है। इनके ऊपर बैंकों का भारी कर्ज है। अत: बुनकरों के बिजली बिल माफ किया जाए और प्रत्येक बुनकर परिवार को प्रतिमाह 12 हजार रुपए क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।

पढ़ते रहिए www.up80.online आपके सहयोग के लिए यूपी कांग्रेस ने लांच किया ‘यूपी मित्र’ चैट पोर्टल

कॉलीन कारोबारियों के कर्ज माफ हो:

कालीन उद्योग पूरी तरह से ठप है। कालीन कारोबारियों और कारीगरों को आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। इनके बैंक कर्ज माफ किए जायें।

चिकन उद्योग में लगे हर परिवार को न्यूनतम 12 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाए।

प्रत्येक पोल्ट्री कारोबारी को प्रति मुर्गी 100 रुपए का आर्थिक सहयोग किया जाए।

इन उद्योगों के कर्ज माफ हो:

कांच उद्योग, पीतल उद्योग, फर्नीचर उद्योग, चमड़े का उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी , मिट्‌टी बर्तन उद्योग, फिशरी, अन्य घरेलू और लघु उद्योग के बैंक कर्ज माफ किए जाए।

पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन में जनता की आवाज बनी कांग्रेस, प्रत्येक जिला में खुला कंट्रोल रूम

Previous Post

कोरोना से बचाव के लिए अनूठी पहल, बीबीपुर गांव की सभी सीमा सील

Next Post

चौं. महेंद्र सिंह टिकैट की पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेंगे भाकियू कार्यकत्र्ता

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
farmers

चौं. महेंद्र सिंह टिकैट की पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेंगे भाकियू कार्यकत्र्ता

69000 teachers

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती, 18 मई से करें ऑनलाइन आवेदन

farmers

वित्त मंत्री की घोषणा से निराश बड़ा आंदोलन करेंगे किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online