पिता राजनाथ पटेल गांव में ही चलाते हैं पान की दुकान
यूपी80 न्यूज, मधुबन, मऊ
मऊ जनपद के मधुबन क्षेत्र के ग्राम सुग्गी चौरी (किसुनपुर) निवासी कौशल पटेल पुत्र राजनाथ पटेल का चयन देश की प्रतिष्ठित संस्था इसरो में हुआ है। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कौशल पटेल के पिता राजनाथ पटेल गांव की चट्टी पर ही पान की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

पिता के संघर्ष और बेटे कौशल पटेल की लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचाया है। सीमित संसाधनों के बावजूद कौशल ने लगातार कठिन परिश्रम किया और आज अपने गांव, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया। कौशल पटेल की सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

कौशल पटेल की सफलता पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कन्नौजिया एवं मुन्ना पटेल जिला उपाध्यक्ष (जनहित संकल्प पार्टी), मनोज पटेल जिला अध्यक्ष (जनहित संकल्प पार्टी) शब्बू पटेल, हरिकेश मौर्य सहित सैकड़ों ग्राम वासियों ने कौशल पटेल को गाजे बाजे, ढोल नगाड़े, जुलूस निकाल कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाईम्स ऑफ इंडिया इकाेप्रोन्योर अवार्ड









