कार्यक्रम में राष्ट्रीय वैचारिक हस्तियां भाग लेंगी
यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
अर्जक संघ के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर 31मई को कैसर बाग स्थित करन भाई सभागार (गांधी भवन परिसर) में एक वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के आयोजक करेन्ट एजेण्डा मैगजीन के सह सम्पादक डा. अनूप पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की वैचारिक हस्तियां हिस्सा लेंगी।
डॉ अनूप पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर वक्ता अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती, द्रविण कझगम पार्टी के विदेश मामले के प्रभारी जी.करूणानिधि, विश्व प्रसिद्ध चित्रकार डा. लाल रत्नाकर, प्रख्यात आम्बेडकरवादी लेखक विद्या भूषण रावत और लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो.रीता चौधरी अपनी बात रखेंगी। यह कार्यक्रम 31 मई को निर्धारित समय 2ः30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा जगदेव बाबू, महाराज सिंह भारती, पेरियार ललई यादव, संस्थापक अर्जक संघ महामना रामस्वरूप वर्मा के जीवन व ‘‘अर्जक संघ भारतीय संस्कृति का वाहक‘‘ विषय पर उपस्थित गणमान्य को संबोधित करेंगे।










