एक्सीडेंट में पिता की पहले हो चुकी है मौत, अब इकलौते बेटे की भी मौत
यूपी80 न्यूज, हंडिया/प्रयागराज
प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील के फूलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर माफी गांव में मृतक किसान के इकलौते बेटे की विदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत से किसान के बेसहारा परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फतेहपुर माफी गांव निवासी लालता प्रसाद पटेल जिनकी 10 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। इनका इकलौता बेटा रंग बहादुर पटेल (30) विदेश में रह रहा था। 27 अप्रैल को विदेश में उसकी एक्सीडेंट हो जाने से मौत हो गई। मौत की खबर घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। रंगबहादुर की विधवा मां प्रेमा देवी, पत्नी अनीता पटेल व 3 मासूम बच्चों के साथ घर पर रहती है। रंग बहादुर की मौत की खबर पर सबका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस कुनबे का इकलौता बेटा रंग बहादुर ही परिवार का सहारा था। अब बेटे की मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। आखिर इस भूमिहीन किसान के परिवार का गुजर बसर कैसे होगा। तीनों बच्चे अभी नाबालिक मासूम है। परिवार के लोगों को रंग बहादुर का शव आने का इंतजार है।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: सोनभद्र में खनन कार्य में लापरवाही, सात अधिकारियों पर एक्शन










