मांगों को लेकर 9 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे नगर निकाय कर्मचारी
यूपी80 न्यूज, गाजियाबाद/लखनऊ
उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ अपनी 13 सूत्रीय लम्बित मांगों के समाधान हेतु प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी में जुट गया है। प्रदेशव्यापी आंदोलन को धार देने के लिए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारी इन दिनों पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। अगले महीने 9 अक्टूबर को प्रदेश भर के नगरीय निकाय के कर्मचारी लखनऊ में इकट्ठा होने जा रहे हैं।

शशि कुमार मिश्रा का कहना है कि अनेक प्रयास करने के बावजूद नगर विकास विभाग ने किसी भी बिन्दु पर गत वर्षों से कोई आदेश जारी नहीं किया। इन्ही समस्याओं के समाधान हेतु प्रमुख सचिव नगर विकास के स्तर पर लगभग 6 प्रमुख रूप से महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समयबद्ध निस्तारण के आदेश निदेशक स्थानीय निकाय व सम्बंधित अनुभागों को दिए गए। इसके अलावा नगर विकास मंत्री द्वारा 2-3 बार लिखित रुप से प्रमुख सचिव नगर विकास को समयवद्ध समस्याओं के समाधान हेतु आदेशित किया जा चुका है। बावजूद इसके हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं।
शशि कुमार मिश्रा ने कहा कि महासंघ की मांगों में वह समस्याएं हैं जिन पर समय-समय पर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लेकर शासनादेश भी जारी किए जा चुके है, अब इन आदेशों का केवल नगर विकास विभाग द्वारा क्रियान्वयन किया जाना है, कुछ आदेश तो पिछले 9 वर्ष से व कुछ आदेश 4 वर्षों से नगर विकास व निदेशालय स्तर पर केवल खाना पूरी कर रहे। वहीं आज आजादी के 78 वर्ष के बाद भी प्रदेश के अकेन्द्रियत निकाय कर्मचारियों जितनी संख्या हजारों में होगी, उनकी अभी तक सेवानियमावली ही नहीं बन सकी, जिससे जो कर्मचारी जिस पद पर नियुक्त हो रहा उसी पर सेवानिवृत्त हो रहा, कोई पदोन्नत नहीं और न ही पूरी सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नत के अवसर ही मिल रहे।
इसी के मद्देनजर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, लखनऊ राकेश अग्निहोत्री प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गाजियाबाद एवं गाजियाबाद नगर निगम से महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सलीम अब्बासी, राजीव शर्मा संक्युत मंत्री, जयदेव कौशिक प्रदेश मंत्री, कुलदीप शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज धिगान सदस्य , रविन्द्र पाल सदस्य, संजय त्यागी सदस्य, विनोद मकवाना सदस्य , गौरव उपाध्याय सदस्य मोबिन अब्बासी सदस्य गफ्फार हुसैन सदस्य साबिर अब्बासी सदस्य आदि आम कर्मचारियों तथा निकायों के समस्त स्थानीय व प्रान्तीय सफाई से लेकर जो भी जिस कैडर के संघ, संगठन हैं, उन सबका आह्वान कर 9 अक्टूबर 25 को लखनऊ में गांधी प्रतिमा हजरतगंज लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना- प्रदर्शन में भारी संख्या में उपस्थित होकर आन्दोलन को सफल बना कर अपनी समस्याओं के समाधान की अपील की।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: यूपी के 121 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग की नोटिस