• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, September 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सपा के साथ मिलकर किसका का तेल निकलेंगे पियरका चचा के ‘कटप्पा’?

अखिलेश यादव ने राजभर समाज से किया यह वादा

up80.online by up80.online
May 3, 2025
in बड़ी खबर, राजनीति, सपा
0
सपा के साथ मिलकर किसका का तेल निकलेंगे पियरका चचा के ‘कटप्पा’?
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/मऊ

समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में शुक्रवार को सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विशिष्ट अतिथि सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर रहे।

कटप्पा
अखिलेश यादव के साथ महेंद्र राजभर, साथ में सांसद रमाशंकर राजभर

बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी को सम्मान मिलता है। राजभर समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। किसानों, गरीबों, नौजवानों और पीडीए का भविष्य समाजवादी पार्टी में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षा -स्वास्थ्य समेत सभी को बर्बाद कर दिया है। सब कुछ महंगा कर दिया। हर वर्ग परेशान है। समाजवादी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को फिर से पेंशन दी जायेगी। नौजवानों को नौकरी रोजगार मिलेगा, किसानों को सुविधायें दी जायेंगी। उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए पीडीए सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बड़ी है। पीडीए की एकजुटता बनाए रखना है। पीडीए को हक और सम्मान दिलाना समाजवादियों का पुराना एजेंडा है।

ओमप्रकाश राजभर के कटप्पा सपा के साथ, अखिलेश यादव ने 2027 को लेकर यह ये बात कही:

अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेल देव स्वाभिमान सम्मान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जो सुझाव दिए हैं समाजवादी पार्टी उसपर अमल करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर देश के सबसे सुन्दर गोमती रिवर फ्रंट पर वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति लगवाई जाएगी और सम्मान किया जाएगा। उनके शौर्य के अनुरूप अष्टधातु की विशाल तलवार भी होगी, जो सोने की तरह चमकेगी। महाराजा सुहेलदेव वीर योद्धा थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ही तरह इस पार्टी और महेन्द्र राजभर जी के समाज के लोग जातिगत जनगणना के पक्ष में है। ये लोग भी चाहते थे कि जातीय जनगणना हो और जनसंख्या के हिसाब से हक और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इनके समाज ने भरपूर मदद की। बलिया से लेकर घोसी, चंदौली, प्रयागराज, सलेमपुर तक समाजवादियों ने भाजपा का तेल निकाल दिया। इसी तरह से विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा का तेल निकाल देंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि महेन्द्र राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। अराजकता है। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक समाज का हर वर्ग पीड़ित और अपमानित है। महंगाई ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। गरीबों को अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का इंतजार है। प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर गरीबों को आवास, नौकरी समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर राजभर समाज के सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि पीड़ित, दुःखी, अपमानित पीडीए के साथ रहेंगे। राजभर समाज के लोग गांव-गांव घर-घर जाकर पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक-एक वोट 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर देने का काम करेगा। राजभर समाज ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में अपना भरोसा जताते हुए कहा कि राजभर समाज पूरी निष्ठा से पीडीए की सरकार बनाने में मदद करेगा।
कार्यक्रम में सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्वमंत्री एवं विधायक रामअचल राजभर, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राजभर, आईटी सेल के पंकज राजभर, संचालक अभय नंदन बर्नवाल, राम दुलार राजभर, विकास यादव, बड़े लाल चौहान, राजीव राजभर, कन्हैया राजभर, राम सहाय राजभर, लल्लन राजभर, अक्षय राजभर, तपेश्वरी राजभर, जितेन्द्र भारती राजभर, संजय राजभर एवं सतेन्द्र दुबे समेत बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोग मौजूद रहे।

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

जातीय जनगणना को मंजूरी के बाद अपना दल ने की ओबीसी मंत्रालय गठन की मांग

Next Post

शारदा नंद अंचल ने कभी भी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया: चौधरी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
शारदा नंद अंचल ने कभी भी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया: चौधरी

शारदा नंद अंचल ने कभी भी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया: चौधरी

माँ शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी छात्र

माँ शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी छात्र

‘‘अखिलेश यादव के सम्मान में, चौहान समाज मैदान में‘‘ 2027 की तैयारी में जुटे सपा अध्यक्ष

‘‘अखिलेश यादव के सम्मान में, चौहान समाज मैदान में‘‘ 2027 की तैयारी में जुटे सपा अध्यक्ष

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

4 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online