• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, May 31, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

हेमंत पटेल हत्याकांड: पिता को न्याय का इंतजार और नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी

न बुलडोजर चला, न सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, न मुआवजा मिला

up80.online by up80.online
April 29, 2025
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Hemant Patel

Hemant Patel (file photo)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राजेश पटेल, वाराणसी

हेमंत पटेल तो एक ठाकुर जातंकवादी की गोली का शिकार होकर अनंत की यात्रा पर चला गया, लेकिन इस मामले में न्याय दिलाने का दावा करने वालों में श्रेय लेने की होड़ को छोड़ गया। उसकी चिता पर सीकी राजनीतिक रोटी के साथ सालन के लिए लोग राख उधेड़ रहे हैं कि शायद शव का कोई हिस्सा अधजला रह गया हो। सोचिए हेमंत की आत्मा जहां भी होगी और वहां से देख रही होगी कि उसकी मौत पर इतनी राजनीति हो रही है तो उस पर क्या बीतती होगी ! 

सीधे-सादे अंतर्मुखी स्वभाव के छात्र हेमंत पटेल को उसके ही स्कूल के प्रबंधक ठाकुर रामबहादुर सिंह के बेटे राज विजेंद्र सिंह उर्फ रवि सिंह ने गोली मारकर गत 22 अप्रैल को उसी स्कूल में मौत की नींद सुला दी, जहां से वह बड़ा होकर अच्छा इंसान बनने के सपने जागृत अवस्था में देखता था। वह पढ़ाई में भी अच्छा था।

हेमंत पटेल की हत्या की खबर मिलते ही सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल तुरंत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। गोली मारने का आरोपी ठाकुर, उस पर से भाजपा नेता का पुत्र। थानेदार भी ठाकुर। आक्रमणकारी संगठन करणी सेना के जमाने में समझा जा सकता है कि कार्रवाई में कितना न्याय हो पाएगा। डॉ. आरएस पटेल तब तक थाने में डटे रहे, जब तक मुख्य आरोपी राज विजेंद्र सिंह उर्फ रवि सिंह को पकड़कर थाने नहीं लाया गया।

हेमंत पटेल को न्याय दिलाने के लिए सरदार सैनिकों ने कुर्मी समाज की बैठक की, मार्च निकाला और प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया। इसी बीच अपना दल कमेरावादी की नेता डॉ. पल्लवी पटेल का इस मामले में हस्तक्षेप हुआ। वह पीड़ित परिजन से जाकर मिलीं। अगले दिन पीएम के संसदीय क्षेत्र स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय का घेराव करने जाते समय उनको रास्ते में ही रोक लिया गया। इतना ही नहीं, डॉ. पल्लवी पटेल और उनके 10 नामजद साथियों तथा 60 अज्ञात के खिलाफ दस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अर्थात न्याय की बजाय न्याय मांगने पर इतने सारे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हेमंत पटेल की हत्या और इस मामले में कार्रवाई को लेकर कुर्मी समाज द्वारा पुलिस पर लगातार दबाव बनाने का क्रम जारी रहा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण कुर्मी समाज ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अगले चुनावों में इसका जवाब देने की चेतावनी दे डाली। बनारस संसदीय क्षेत्र में साढ़े तीन लाख से ज्यादा कुर्मी हैं। और तीनों बार नरेंद्र मोदी को यहां से सांसद बनाने में कुर्मी समाज की अहम भूमिक रही है। जब मोदी की कुर्सी डोलने लगी तो योगी सरकार भी हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में एसआईटी जांच का मन बना लिया था, ताकि कुर्मी समाज के आक्रोश को थामा जा सके। शिवपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह को लाइन हाजिर करना भी तय था। लेकिन, यह यदि पहले हो जाता तो सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल, डॉ. पल्लवी पटेल के साथ इसे कुर्मी समाज के आंदोलन की जीत माना जाता।

सरकार चाहती थी कि इसका पूरा श्रेय उसे मिले। इसलिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल को पीड़ित के घर भेजा गया। उनसे आश्वासन दिलाया गया कि इस मामले में कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा। दोषी चाहे जितना भी ताकतवर होगा, उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के मंत्री आशीष पटेल भी पहुंचे। उन्होंने भी हेमंत के गांव का दौरा किया। कड़े शब्दों में कहा कि जांच निष्पक्ष होगी। कोई दोषी बचेगा नहीं। हेमंत के पिता कैलाश चंद्र वर्मा को लेकर पुलिस उपायुक्त मोहित अग्रवाल से मिलवाया। इसके बाद एसआईटी जांच का आदेश जारी किया गया। साथ में शिवपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह को लाइन हाजिर करने का भी।

जैसे ही एसआईटी जांच का आदेश निकला, उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने लगी। फलां का दबाव काम आया, फलां के चलते यह हो सका, आदि-आदि।

सोशल मीडिया में ऐसा शोर मचा, मानो पूरी लड़ाई जीत ली गई हो। अभी तक मात्र एक गिरफ्तारी हुई है। शेष आरोपितों को धरती खा गई, या आसमान निगल गया, किसी को नहीं पता। पुलिस को भी नहीं। स्कूल पर बुलडोजर नहीं चला। बुलडोजर न चलने के पीछे तर्क दिया जा सकता है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। तो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के मामले में कैसे चला?

दरअसल यहां चित भी मेरी और पट भी मेरी वाली चाल चली जा रही है। कुर्मी समाज में संदेश देना है कि सरकार उनके साथ है, ताकि भाजपा और मोदी को इस समाज का वोट मिलता रहे। उधर सीएम की जाति के हत्यारे का भी ज्यादा कुछ न बिगड़े। अभी तक पीड़ित परिजन के लिए न तो मुआवजे की घोषणा हुई, और न ही सरकारी नौकरी की। शस्त्र लाइसेंस भी नहीं मिला। क्या यही न्याय है? इसी तरह के न्याय के लिए काशी के कुर्मियों ने मोदी को अपना सांसद बनाया था।

न्याय तब तक अधूरा रहेगा, जब तक बुलडोजर नहीं चलता, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिल जाती, एक करोड़ रुपये मुआवजा नहीं मिल जाता। इसके पहले थाना प्रभारी के लाइन हाजिर होने और एसआईटी जांच की घोषणा का झुनझुना बजाने से कुर्मी समाज खुश होने वाला नहीं है। न तो हेमंत की आत्मा को शांति मिलेगी।

हेमंत के पिता एड. कैलाश चंद्र वर्मा ने एसआईटी जांच पर अभी तक सवाल तो नहीं उठाया। लेकिन उन्होंने कहा ‘जांच के बाद इस पर कुछ बोलेंगे’। लेकिन बुलडोजर पर उन्होंने कहा कि ‘यह चलना चाहिए’।

OBC
राजेश पटेल, पत्रकार

साभार: सच्ची बातें खरी-खरी

 

Previous Post

कार्यभार संभालते ही नए डीएम रविंद्र कुमार-2 ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Next Post

मोदी सरकार कराएगी ‘जाति’ जनगणना, कैबिनेट की लगी मुहर

up80.online

up80.online

Related Posts

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम
यूपी

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
यूपी

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
Next Post
Modi

मोदी सरकार कराएगी ‘जाति’ जनगणना, कैबिनेट की लगी मुहर

प्रधान

जजौली गांव की प्रधान मालती देवी का निधन, गांव में शोक की लहर

जातीय जनगणना को मंजूरी के बाद अपना दल ने की ओबीसी मंत्रालय गठन की मांग

जातीय जनगणना को मंजूरी के बाद अपना दल ने की ओबीसी मंत्रालय गठन की मांग

Recommended

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

3 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 day ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

2 days ago
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Trending

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

by up80.online
May 30, 2026
0

कर्नाटक के नए मुखिया डीके शिवकुमार सत्येंद्र पीएस, नई दिल्ली सिद्धारमैया अति पिछड़ी कुरुबा जाति के नेता...

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online