यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर
अपना दल एस की मासिक बैठक 7 मार्च 25 शुक्रवार को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया जिला-मिर्जापुर में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व मंत्री प्राविधिक उपभोक्ता मामले विभाग उत्तर प्रदेश आशीष पटेल व विशिष्ट अतिथि छानबें विधायक रिंकी कोल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उदय पटेल ने किया।

मुख्य अतिथि मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से कार्य कर चुनाव को अपने पक्ष में जीताने का काम कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करेंगे, मैं जानता हूं कि ऐसे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता तभी जीतेंगे, जब तक संगठन को और अपने आपको मजबूत नहीं करेंगे।
विधायक रिंकी कोल ने पार्टी की नीतियों पर विचार विमर्श एवं अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी द्वारा किए गए जिले के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचकर चर्चा करने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा पदाधिकारियों को जिला पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत परिणाम लाने और जमीनी स्तर पर काम करते हुए जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा व बैनर अपने अपने मकान में लगाने का निर्देश दिया।
10 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता:
इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं केंद्रीय मंत्री जी के कार्यों से प्रभावित होकर 10 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदुम सरोज ग्राम परवा राजधर, बृजेश बिंद ग्राम जियुती, राम बली कोल पुर्व प्रधान पंजरा, चानिका प्रसाद कोल पूर्व प्रधान ग्राम नरैयना कला, दीनदयाल गुप्ता सांडवा, बाऊ कोल जमुहरा, राम सिया प्रजापति ग्राम पंजरा, विनय कुमार अग्रहरि पंजरा, बुद्धिमान अग्रहरी पंजरा, परमेश्वर सोनी पंजरा, गोविंद बिंद अघौली को जिलाध्यक्ष जी ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच वंश नारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच दुखरन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष बौद्धिक रामबली सिंह पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, प्रदेश सचिव अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कनौजिया, प्रदेश सचिव पंचायत सूर्यप्रकाश सिंह, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह पटेल, विजय सिंह पटेल, देवी प्रसाद पाल उर्फ गुददर पाल, रामसमुझ पटेल, मुन्नर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कोल, डॉक्टर प्रशांत सिंह, जिला अभिभावक नमिता केसरवानी, अर्चना अग्रहरी, शिल्पी विश्वकर्मा, पूनम सिंह, रेनू भारतीया, बीना सिंह, हनीफ खान, राधेश्याम पटेल, संजय उपाध्याय, धनंजय सिंह, विजय शंकर केसरी, बसंतलाल पाल, सालिक पटेल, उमाशंकर सोनी, वरुण पटेल, राजेश मौर्य, रामसमुझ सिंह, रतन सिंह, अखिलेश बिंद, अर्जुन सोनकर, सुनील कुमार पटेल, दुर्गा प्रसाद कसरवानी, मनोज कुमार बिंद, रतन जायसवाल, कृपा शंकर सिंह, जयशंकर पटेल, अभिषेक सिंह, डॉ संतोष बिंद, रितेश कुमार, दुर्गा प्रसाद केसरवानी, विमलेश भारती, हर्षित सिंह पटेल, विशाल प्रजापति, नीरज कुमार प्रजापति, किशन शर्मा, विद्या शंकर गौतम, मनीष पटेल, सियाराम मौर्य, इश्तियाक मंसूरी, बृजेश कुमार बिंद, प्रदुम कुमार पासी, रामभजन सिंह, चंद्रमा प्रसाद कोल, पप्पू विश्वकर्मा, हरिओम पटेल, जितेंद्र प्रजापति, जयप्रकाश मौर्य, रमेश कुमार मौर्य, राहुल ओझा, शुभम दुबे, एडवोकेट राकेश गुप्ता, संतोष कुमार, बुद्धिमान, आशीष कुमार मौर्य, एड अनूप पांडे, राजेश कुमार सिंह, सौरभ दुबे, गौरव दुबे, डॉ चेतनारायण सिंह, उमाकांत यादव, महेश प्रसाद कोल, अशोक गुप्ता, ज्ञानशीला सिंह, दीनदयाल गुप्ता उमेशकमार सिंह आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय कि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: सुभासपा कार्यकर्ता की पिटाई मामले में अब स्टेनो पर गिरी गाज