• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

आरक्षण विरोधी केजरीवाल को आरक्षण समर्थक पार्टी दे रही थी समर्थन!

आप के पतन के बाद क्षेत्रीय दलों को सैद्धांतिक मुद्दों पर कंफ्यूजन की रणनीति छोड़नी पड़ेगी- शाहनवाज़ आलम

up80.online by up80.online
February 9, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति, सपा
0
आप

दिल्ली में रोड शो करते हुए अरविंद केजरीवाल एवं अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद विचारहीन राजनीतिक दलों को सैद्धांतिक मुद्दों पर अपना स्टैंड क्लीयर करना होगा। अब उन्हें खुलकर गाँधी और गोडसे की वारिस पार्टियों के बीच अपना पक्ष चुनना होगा। इससे कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने का रास्ता खुलेगा। बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 181 वीं कड़ी में कही।

Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल व आतिशी मार्लेना

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस द्वारा बनवाई गयी थी।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस द्वारा बनवाई गयी थी। जिसका मकसद कथित गैरराजनीतिक व्यक्तियों और संगठनों द्वारा कांग्रेस को बदनाम करवाना था। क्योंकि आरएसएस और भाजपा के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं था जो खुद मनमोहन सिंह जी को चुनौती दे सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोधियों का यह तीसरा प्रयोग था। पहला प्रयोग जय प्रकाश नारायण को दूसरा गाँधी के तौर पर बतौर पेश करके 1974 में संघ और सोशलिस्ट धारा की पार्टियां कर चुकी थीं। उस समय सामंती वर्ग 1971 में राजाओं के प्रीवी पर्स खत्म करने, 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण और 1973 में खदानों के राष्ट्रीयकरण से नाराज़ था। इन वर्गों ने जेपी के चेहरे को आगे करके इंदिरा गाँधी सरकार के इन प्रगतिशील निर्णयों को बेअसर करने की कोशिश की थी।

AK
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

वहीं, दूसरा प्रयोग 1989 में वीपी सिंह को आगे करके संघ ने राजीव गाँधी सरकार को बदनाम करने के लिए किया। उस समय वीपी सिंह सभाओं में एक खाली फाइल लहराते हुए उसमे राजीव गाँधी के स्विस बैंक का एकाउंट नम्बर होने का दावा करते थे। लेकिन कभी भी उस फाइल को उन्होंने खोलकर कुछ नहीं दिखाया था। उनका मकसद राजीव गाँधी की सरकार को बोफोर्स भ्रष्टाचार में उलझाकर धार्मिक और जातिगत अस्मिता को राजनीति का केंद्रीय मुद्दा बना देना था। इसी सरकार में आडवाणी ने बाबरी मस्जिद को तोड़ने के लिए सोमनाथ से यात्रा निकाली थी। जिसके बाद कांग्रेस कमज़ोर हुई और भाजपा की लोकसभा में सीटें 2 से बढ़ कर 85 हो गयीं। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि बोफोर्स तोप खरीद में कोई घोटाला ही नहीं हुआ था।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाने, कमज़ोर तबकों को शिक्षा, भोजन और काम का अधिकार देने के कारण मनमोहन सिंह सरकार सामाजिक परिवर्तन की तरफ बढ़ रही थी। जिसे रोकने के लिए कैग से भ्रष्टाचार के फर्जी आरोप लगवाए गए। अन्ना हज़ारे को आगे करके एनजीओ, उद्योगपतियों, बाबाओं, रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों , गायकों, जुमलेबाजों को आगे करके संघ ने मनमोहन सिंह सरकार को बदनाम किया और मोदी के सत्ता में आने का रास्ता तैयार किया।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में एक ऐसा वोट बैंक तैयार किया जो लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करता था और विधानसभा चुनाव में आप को वोट करता था। उत्तर प्रदेश में भी एक विपक्षी पार्टी के वोटर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ थे जबकि 2017 में अपनी पार्टी के साथ थे। समर्थकों की इसी चारित्रिक समानता के कारण इस क्षेत्रीय दल के नेता इस बार भी केजरीवाल का समर्थन करने दिल्ली तक गए थे। केजरीवाल घोषित तौर पर आरक्षण और जातिगत जनगणना के विरोधी रहे हैं, जबकि उनके समर्थन में खड़ी पार्टी आरक्षण समर्थक होने का दावा करती रही है। यानी वो सिर्फ़ इसलिए दिल्ली में केजरिवाल के साथ थी कि कांग्रेस को किसी भी तरह उभरने से रोक सके।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी के पतन के बाद सपा, बसपा, आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी को यूनिफॉर्म सिविल कोड, वक़्फ़, पूजा स्थल अधिनियम जैसे सैद्धांतिक मुद्दों पर अपना स्टैंड रखना होगा।

कांग्रेस
शाहनवाज आलम, कांग्रेस

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: गोरखपुर में आउटसोर्स पर भर्ती हुए तहसीलदार, लेखपाल व कानूनगो

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे देवा शरीफ, बस, टैक्सी, ट्रेन अथवा फ्लाइट

Previous Post

गोरखपुर में आउटसोर्स पर नियुक्त हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार व लेखपाल

Next Post

विकास के पथ पर चुनार, चीनी मिट्‌टी उद्योग की टनल भट्टी होगी स्थापित

up80.online

up80.online

Related Posts

मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू
बिहार

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
Next Post
विकास के पथ पर चुनार, चीनी मिट्‌टी उद्योग की टनल भट्टी होगी स्थापित

विकास के पथ पर चुनार, चीनी मिट्‌टी उद्योग की टनल भट्टी होगी स्थापित

बेहतर इंसान ही सशक्त समाज का निर्माण करता है: जय प्रकाश अंचल

बेहतर इंसान ही सशक्त समाज का निर्माण करता है: जय प्रकाश अंचल

विंध्याचल

महाकुंभ: प्रयागराज व पड़ोसी जिलों में लाखों वाहन जाम में फंसे, स्थिति बेकाबू

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

6 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

7 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

4 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Trending

मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

by up80.online
March 11, 2026
0

बलिया, मऊ व आसपास के जिलों के गणमान्य लोग भी पहुंचे लखनऊ यूपी80 न्यूज, लखनऊ बलिया जनपद...

UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online