• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, October 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

सामाजिक योद्धा: मंत्री-सांसद से ज्यादा इन युवा चेहरों को सम्मान देता है समाज

यूपी के सामाजिक मुद्दों को ये पांच चेहरे प्रमुखता से उठा रहे हैं

up80.online by up80.online
October 22, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
सामाजिक योद्धा

सामाजिक योद्धा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

सामाजिक न्याय की आवाज तो इन दिनों ओबीसी और दलित समाज से आने वाला हर नेता उठा रहा है, लेकिन ये नेता अपनी -अपनी सुविधा के अनुसार इन मुद्दों को उठाता है और अपनी सुविधा के अनुसार ही कई मौकों पर ये नेता मूल मुद्दे पर मौन हो जाते हैं। ऐसे में आज यूपी80 अपने पाठकों को उन सच्चे युवा सामाजिक योद्धाओं से परिचय कराने जा रहा है, जो वास्तव में जमीन पर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये युवा कोई मंत्री अथवा सांसद- विधायक नहीं हैं, लेकिन समाज में इन युवा योद्धाओं का सम्मान किसी नेता अथवा मंत्री से ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय के मुद्दों को सबसे ज्यादा मजबूती से उठाने वालों में डा.अनूप पटेल, अनिरूद्ध सिंह विद्रोही, पत्रकार नीरज भाई पटेल, सुनील निषाद, विशंभर प्रजापति, मिथलेश विश्वकर्मा जैसे महत्वपूर्ण चेहरे हैं।

डॉ.अनूप पटेल:

INC
डॉ.अनूप पटेल

बांदा जनपद के बबेरू विधानसभा क्षेत्र के निवासी डॉ.अनूप पटेल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल स्टडीज में पीएचडी हैं। इन्होंने जेएनयू जैसे देश की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में लेफ्ट और राइट के बीच दलित-पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया। आपको मालूम हो कि जेएनयू में लेफ्ट और राइट दोनों तरफ समाज के उच्च वर्ग से आने वाले छात्रों का ही वर्चस्व है। ऐसे में देश के सबसे प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान में दलित-पिछड़ों की आवाज को मजबूती प्रदान करना बहुत ही संघर्षपूर्ण और चुनौतीभरा कार्य रहा। जिसे डॉ.अनूप पटेल ने कुशलतापूर्वक पूर्ण किया। फिलहाल आप ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। देश में जातिगत जनगणना को लेकर आप सर्वाधिक मुखर हैं। हाल ही में आपने जातिगत जनगणना को लेकर बांदा में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था। जिसमें भीम आर्मी के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

पत्रकार नीरज भाई पटेल:

Niraj Patel
Niraj Bhai Patel – Journalist

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन, दिल्ली के स्टूडेंट रहे नीरज भाई पटेल फिलहाल नेशनल जनमत न्यूज चैनल के प्रबंध संपादक हैं। सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज नीरज भाई पटेल की एक-एक वीडियो लाखों में देखी जाती है। नीरज भाई पटेल एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ नीरज भाई पटेल सामाजिक कार्यक्रमों में खुलकर बोलते हैं और उनके भाषण पर दलित-पिछड़े समाज के युवा से लेकर बुजुर्ग तक जमकर तालियां बजाते हैं।

अनिरुद्ध सिंह विद्रोही:

अनिरुद्ध
अनिरुद्ध सिंह विद्रोही

मंडल आर्मी चीफ अनिरुद्ध सिंह विद्रोही मुख्य तौर पर दलित-पिछड़ा वर्ग से आने वाले छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। विभिन्न भर्तियों में दलित-पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ होने वाले पक्षपात को सोशल मीडिया के जरिए सत्ता में बैठे नेताओं तक पहुंचाते हैं। आप इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की चौखट पर भी बार-बार दस्तक देते रहते हैं।

सुनील निषाद:

सुनील निषाद
सुनील निषाद, ओबीसी महासभा

सुल्तानपुर निवासी सुनील निषाद ओबीसी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। आप जाति जनगणना, सामाजिक हिस्सेदारी जैसे प्रमुख सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं।

विशंभर प्रजापति:

प्रजापति
विशंभर प्रजापति, ओबीसी महासभा

कुशीनगर के रहने वाले डॉ.विशंभर प्रजापति फिलहाल असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। आप जेएनयू से समाजसशास्त्र से पीएचडी हैं। आप जेएनयू में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं। आप जेएनयू में ओबीसी छात्रों द्वारा गठित यूनाइटेड ओबीसी फोरम से भी जुड़े रहे हैं।

मिथलेश् विश्वकर्मा:

मिथिलेश विश्वकर्मा, ओबीसी महासभा
मिथिलेश विश्वकर्मा, ओबीसी महासभा

हरदोई के रहने वाले मिथलेश विश्वकर्मा ओबीसी महासभा के संस्थापकों में से एक हैं। आप यूपी में ओबीसी महासभा के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वर्तमान में आप ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव हैं।

नोट: ये वो चेहरे हैं, जो उत्तर प्रदेश के सामाजिक मुद्दों को लगातार उठाते रहते हैं। इनके अलावा लक्ष्मण यादव, प्रो.रतन लाल, हंसराज मीणा जैसे कई प्रमुख चेहरे भी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इन प्रमुख चेहरों के बारे में यूपी80 पर प्रकाशित होने वाली अगली कड़ी में आप पढ़ सकते हैं।

सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाने वाले अन्य महत्वपूर्ण लोगों के बारे में जानकारी आप भी हमें भेज सकते हैं। यूपी80 आपके मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

journalist
Baliram Singh, Journalist
Previous Post

बहराइच हिंसा में नया खुलासा: भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Next Post

उपजिलाधिकारी ने मानी किसानों की मांग, इस तरह रुकेगी घटतौली

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
उपजिलाधिकारी ने मानी किसानों की मांग, इस तरह रुकेगी घटतौली

उपजिलाधिकारी ने मानी किसानों की मांग, इस तरह रुकेगी घटतौली

Iron Man Sardar Ballabh Bhai Patel

पटेल जयंती पर 'जाति तोड़ो- समाज जोड़ो' सामाजिक न्याय महासम्मेलन का आयोजन

जुगैल में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

जुगैल में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online