• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, November 15, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

उपचुनाव में मुरझाया ‘कमल’, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ सीट भी इंडिया के खाते में

उपचुनाव में भी विपक्ष की बल्ले बल्ले

up80.online by up80.online
July 13, 2024
in देश, बड़ी खबर, बिहार, राजनीति
0
उपचुनाव में मुरझाया ‘कमल’,   अयोध्या के बाद बद्रीनाथ सीट भी इंडिया के खाते में
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ/नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में अयोध्या यानि फैजाबाद की सीट इंडिया गठबंधन ने भाजपा से छीन ली थी और अब उपचुनाव में बद्रीनाथ भी इंडिया गठबंधन के घटक कांग्रेस ने अपने खाते में दर्ज कर ली। लोकसभा चुनाव के ठीक बाद विधानसभा उपचुनाव, जिसे एनडीए सरकार के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा था, उसमें भी भाजपा फेल हो गई। सात राज्यों में हुए 13 सीटों के उपचुनाव के नतीजों ने एनडीए खासकर बीजेपी को निराश किया है। इनमें से 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है।

congress
Indian National Congress

अभी यूपी के 10 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है, जिसमें भी नाक का सवाल होगा। यूपी में भी विपक्षी इंडिया गठबंधन 2024 में काफी असरदार है। यहां भी एनडीए बनाम इंडिया की जंग है। सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा चीफ अखिलेश यादव ने ताकत झोंक रखी है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई, लेकिन समीकरण सेट किये जा रहे हैं।सात राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी, जिनका चुनाव परिणाम आज घोषित हुए हैं। 13 सीटों में 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हो चुकी है। विपक्ष और मजूबत हो गया है। यह जीत विपक्ष के लिए बूस्टर डोज है।

BJP
भाजपा

लोकसभा में इंडिया गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। बंगाल हो या यूपी अथवा महाराष्ट्र, विपक्ष पहले से मजबूत बनकर उभरा है। झलक लोकसभा के पहले सत्र में देखने को मिल चुकी है। विपक्ष के मजबूत होने के कारण लोकसभा में हंगामा हुआ।विपक्ष के नेता राहुल गांधी आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। वे लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह व राजनाथ सिंह से सीधे भिड़ गए। उपचुनाव में जीत उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगी। उपचुनाव के नतीजों के मुताबिक पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत ली। उन्होंने बीजेपी को शिकस्त दी। हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि हमीरपुर सीट पर भाजपा को जीत मिली है। नालागढ़ और देहरा में कांग्रेस जीती है।उत्‍तराखंड की मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने परंपरा का निर्वाह करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी को 449 मतों से पराजित कर दिया। बद्रीनाथ विधानसभा में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह भटोला ने 5224 वोटों से जीत दर्ज की है।

बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जीत गए हैं। बीजेपी के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर टीएमसी की जीत हुई है।

Previous Post

युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल और पूनम सिंह को जदयू में मिली अहम जिम्मेदारी

Next Post

गलत दवा देने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग
यूपी

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

November 7, 2025
Agra
यूपी

सफाई कार्य में बंग्लादेशी तो नहीं! कर्मचारी महासंघ ने पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की  

November 6, 2025
Next Post
गलत दवा देने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गलत दवा देने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोटा

बर्बादी के कगार पर कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री, गुनहगार कौन?

Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में भाजपा की क्यों हुई हार, सीएम योगी ने बताई ये वजह

Recommended

फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

5 days ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

20 hours ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

3 days ago
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

Trending

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

by up80.online
November 14, 2025
0

एचपी सिंह अध्यक्ष व अनुपम सिंह महामंत्री निर्वाचित यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ...

Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online