• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, October 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

राहुल गांधी पहुंचे हाथरस, पीड़ित परिजनों से मिले

मुख्यमंत्री से की अपील, दिल खोलकर करें मदद

up80.online by up80.online
July 5, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी, राजनीति
0
राहुल गांधी पहुंचे हाथरस, पीड़ित परिजनों से मिले
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, हाथरस/ लखनऊ

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज हाथरस पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और यूपी के सीएम से अधिक से अधिक मदद की गुजारिश भी की। उन्होंने आज अलीगढ़ और हाथरस का दौरा किया।

हाथरस में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने हाथरस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हाथरस हादसा बेहद दुखद है। प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पीड़ित परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिलना चाहिए। हादसे से बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मौत हुई है। मैं इस पर कोई राजनीति नहीं चाहता हूं पर प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। पता लगाना चहिए। मुश्किल समय है, सही मुआवजा मिलना चाहिए। मैं यूपी के सीएम से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें और जल्दी से जल्दी दें।

उन्होंने कहा कि मेरी परिवारवालों से पर्सनल बात हुई है। वो क्या थे, क्या करते थे, कैसे रहते थे, सारी बात हुई है। प्रशासन की कमी से इतना बड़ा हादसा हुआ, जिस तरह पुलिस व्यवस्था होनी चाहिए थी, नहीं थी। लोग बहुत दुख में हैं। मैंने उनके दुख को समझने की कोशिश की। राहुल ने उस नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा को लेकर कुछ भी नहीं कहा, जिसके सत्संग में इतना बड़ा हादसा हुआ।

राहुल गांधी ने अलीगढ़ के पिलखना गांव में हाथरस हादसे के पीड़ित छोटे लाल के परिवार से मुलाकात की। भगदड़ में छोटेलाल की पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। हाथरस के ग्रीन पार्क के विभव नगर में राहुल गांधी ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल ने आशा देवी, मुन्नी देवी और ओमवती के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी। भगदड़ में तीन परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। हाथरस की ह्रदय विदारक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

सिकंदरामऊ में चल रहे सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग शिविर में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद से नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा फरार है। घटना के करीब 72 घंटे से ज्यादा हो गए हैं लेकिन उसका अता पता नहीं।

Previous Post

योगी की जगह डिप्टी सीएम खुद बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री: अखिलेश

Next Post

भ्रष्टाचार: एसडीएम और तहसीलदार ने रिश्तेदारों के नाम करा ली 80 बीघा जमीन

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
Next Post
UP politics

भ्रष्टाचार: एसडीएम और तहसीलदार ने रिश्तेदारों के नाम करा ली 80 बीघा जमीन

UP politics

सीटीईटी परीक्षा आज दो पालियों में, 2 घंटे पहले करना होगा रिपोर्ट

N

1857 की क्रांति के नायक मंगल पाण्डेय के गांव में बने संग्रहालय

Recommended

UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
दयाशंकर सिंह

बस में सीट पर बैठे-बैठे ही करें टिकट का ऑनलाइन भुगतान

2 years ago
op rajbhar

भाजपा-सुभासपा गठबंधन की जल्द हो सकती है औपचारिक घोषणा, ओमप्रकाश राजभर ने अमित शाह से की मुलाकात

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

by up80.online
September 19, 2026
0

डॉ संजय निषाद ने कर दी बड़ी मांग यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/गोरखपुर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online