• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ की फिर होगी जंग, जल्द हो सकता है 16 सीटों पर उपचुनाव!

छह बागी विधायकों के सियासी भविष्य पर असमंजस बरकरार

up80.online by up80.online
June 13, 2024
in अखिलेश यादव, यूपी, राजनीति, सपा
0
UP politics

यूपी80

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 में लक्ष्य से चूकी बीजेपी का अभी एक और इम्तिहान बाकी है। यह परीक्षा विधानसभा सीटों पर शीघ्र होने वाले उपचुनावों में होगी। सरकार से लेकर संगठन तक एक बार फिर कसौटी पर होगा। समाजवादी पार्टी अपने छह बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कराने में सफल रही तो 16 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें 11 सीटें अभी सपा के पास हैं। एनडीए के पांच विधायक सांसद बन चुके हैं, जिनमें चार भाजपा के हैं। सपा के अखिलेश यादव सहित चार विधायक सांसद चुने गए हैं।

 अट्ठारहवीं लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन से 14 विधायक मैदान में थे। इनमें नौ विधायक सांसद बन चुके हैं। भाजपा और एनडीए से जीतने वालों में अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि, गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग, फूलपुर से प्रवीन पटेल और मझवां से भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के विधायक विनोद बिंद के अलावा रालोद के मीरापुर से विधायक चंदन चौहान अब बिजनौर के सांसद बन गए हैं।

आरक्षण
अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष

सपा से करहल के विधायक और सपा मुखिया अखिलेश यादव, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से विधायक जियार्उरहमान बर्क, मिल्कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद और कटेहरी से सपा विधायक लालजी वर्मा लोकसभा पहुंच गए हैं। इनके अलावा कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायक भी खतरे में है। ऐसे में उस सीट पर भी उपचुनाव होंगे।

लालजी वर्मा
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा

वहीं, सपा अपने छह विधायकों की सदस्यता खत्म कराना चाहती है। इनमें मनोज पांडेय, राकेश पांडेय, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चर्तुवेदी, पूजा पाल शामिल हैं। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में तो सपा से बगावत कर भाजपा की मदद कर दी मगर लोकसभा चुनाव में ये कारगर नहीं साबित हुए। अब इन विधायकों की सियासत पर फिलहाल असमंजस के बादल हैं। यदि अखिलेश यादव जैसा कह रहे हैं, उसे अमलीजामा पहनाते हैं तो इन विधायकों की सीटों पर भी अगले छह माह के भीतर उपचुनाव कराने होंगे। यदि उन सीटों पर भाजपा इन्हीं विधायकों को प्रत्याशी बनाती है तो इनमें से कौन-कौन अपनी सीट बचाने में कामयाब हो पाएगा, यह देखने वाली बात होगी।

लोकसभा चुनाव के साथ हुये उपचुनाव में भाजपा ने एक सीट गंवाई। लोकसभा के साथ प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे। इनमें से तीन सीटें भाजपा और एक सपा के पास थी। उपचुनावों में सपा ने एक सीट भाजपा से छीन ली। लखनऊ की पूर्वी, शाहजहांपुर की ददरौल और सोनभद्र की दुद्धी सीटें भाजपा के पास थीं, बलरामपुर की गैंसड़ी सीट सपा के खाते में थी। उपचुनावों में गैंसड़ी फिर जीतने के साथ सपा ने दुद्धी सीट  भाजपा से छीन ली थी। भाजपा और सपा को दो- दो सीटें मिली थीं।

Previous Post

पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती के पत्र पर बवाल, सीएम खफ़ा

Next Post

कीर्तिवर्धन सिंह को बेनी प्रसाद वर्मा की पोती को हराने का ईनाम या ब्रजभूषण शरण सिंह!

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
कीर्तिवर्धन सिंह को बेनी प्रसाद वर्मा की पोती को हराने का ईनाम या ब्रजभूषण शरण सिंह!

कीर्तिवर्धन सिंह को बेनी प्रसाद वर्मा की पोती को हराने का ईनाम या ब्रजभूषण शरण सिंह!

गर्मी

घर से निकलने से पहले हो जाएं अलर्ट, प्रचंड गर्मी व लू का जारी रहेगा कहर

पार्ट 1: आखिर बार-बार क्यों हार जा रहे हैं ओमप्रकाश राजभर के ‘लाल’?

पार्ट 1: आखिर बार-बार क्यों हार जा रहे हैं ओमप्रकाश राजभर के ‘लाल’?

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

2 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

4 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online