• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बेटियों को घरों में कैद करने की साजिश कर रहा इंडी गठबंधन: योगी

सीएम योगी ने घोसी में क्यों कहा-घोसी के बुजुर्गों का सहारा बनेगी छड़ी

up80.online by up80.online
May 27, 2024
in यूपी, राजनीति
0
घोसी

सीएम योगी ने कहा-घोसी के बुजुर्गों का सहारा बनेगी छड़ी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, घोसी

“सावधान रहें इंडी गठबंधन से, क्योंकि ये कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो विरासत टैक्स लगाएंगे। ये कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानि यह देश में तालिबानी और शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। यह बेटियों और महिलाओं को घर में कैद करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि यह देश बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। हम देश में फिर से तीन तलाक की कुप्रथा को शुरू नहीं होने देंगे।“ मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath ने सोमवार को मऊ की घोसी Ghosi लोकसभा क्षेत्र की जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी डॉ.अरविंद राजभर Dr Arvind Rajbhar के पक्ष में वोट की अपील करते हुए यह बात कही।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्ष में दुनिया में देश और भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ा है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष में देश की तकदीर बदली है। अब देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। देश में चारों ओर विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों को उनका हक दिया जा रहा है। देश में 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा दी जा रही है। 60 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से हो पाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 4 जून के बाद देश के 70 वर्ष से ऊपर के हर बुजुर्ग को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सोच नकारात्मक है। यह लोग दलितों और पिछड़ों के हक पर डकैती डालते हैं। अब इनकी नजर ओबीसी जाति के आरक्षण पर है। यह कहते हैं कि ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाकर मुसलमानों को देंगे, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह ओबीसी जाति के लोगों का अधिकार है और इस अधिकार को हम छीनने नहीं देंगे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं हो सकता। यह धर्म के आधार पर एक बार फिर देश को विभाजित करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने घोसी लोकसभा सीट के मतदाताओं से अपील की है कि आपको भी 400 पार मिशन में शामिल हो करके छड़ी को जिताना है। यही छड़ी बुजुर्गों का सहारा बनेगी।

Previous Post

रिंकी कोल को दिया वोट मोदी और श्रवण गौड़ का वोट मेरे पास आएगा: योगी

Next Post

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर से अलग है बलियावालों का मिजाज, सनातन पांडेय को घर में ही करनी पड़ रही है कड़ी मेहनत

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर से अलग है बलियावालों का मिजाज, सनातन पांडेय को घर में ही करनी पड़ रही है कड़ी मेहनत

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online