• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

चतुर्थ चरण: यूपी की इन 13 लोकसभा सीटों पर आज डाले जायेंगे वोट

प्रातः 7 बजे से शुरू होकर सायं 6 बजे तक चलेगा मतदान

up80.online by up80.online
May 13, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत 13 लोक सभा सीटों पर आज वोट डाले जायेंगे। इनमें शाहजहाँपुर , खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई अजा, मिश्रिख अजा, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा अजा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच अजा तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 136-ददरौल में 13 मई को मतदान होगा।

मतदान प्रातः 7 बजे से शुरू होकर सायं 6 बजे तक चलेगा, जो भी मतदाता शाम 06 बजे पोलिंग बूथ पर कतार में उपस्थिति रहेंगे, उन सभी मतदाताओं के वोट डलवाये जायेंगे।

चतुर्थ चरण में 2,47,47,027 मतदाता हैं, जिसमें 1,31,82,341 पुरूष मतदाता तथा 1,15,63,739 महिला मतदाता एवं 947 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,73,751 मतदाता हैं, जिसमें 2,00,263 पुरूष मतदाता तथा 1,73,436 महिला मतदाता एवं 52 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। चतुर्थ चरण में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता उन्नाव तथा सबसे कम मतदाता कानपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 130 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 16 महिला एवं 114 पुरूष प्रत्याशी हैं। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 02 महिला एवं 08 पुरूष प्रत्याशी हैं।
चतुर्थ चरण के चुनाव में 26,588 मतदेय स्थल पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से 4,715 क्रिटिकल हैं। 16,334 मतदान केन्द्र हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है। चतुर्थ चरण के निर्वाचन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों,पुलिस बलों के व्यवस्थापन के दृष्टिगत आकस्मिकता की स्थिति में मेडिकल सहायतार्थ एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी की गयी है।

हेलीकाप्टर की लोकेशन 12 व 13 मई को कानपुर में तथा एयर एम्बुलेंस की लोकेशन 13 मई को लखनऊ में रहेगी।50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जायेगा। 5,420 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। चतुर्थ चरण में 189 आदर्श मतदेय स्थल एवं 122 महिला, 42 दिव्यांग तथा 55 युवा कार्मिक प्रबंधित मतदेय स्थल बनाये गये हैं।

मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 तथा जनपद स्तर पर 1950 टॉल-फ्री नम्बर पर कॉल करके दर्ज करायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप , एनजीएसपी पर भी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं।

Previous Post

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

Next Post

अनुप्रिया पटेल के नामांकन सभा में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने क्यों कहा- चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने मानी हार

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल के नामांकन सभा में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने क्यों कहा- चुनाव से पहले ही अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने मानी हार

Ballia: सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को साधने में जुटी भाजपा

Ballia: सम्मेलन के जरिए व्यापारियों को साधने में जुटी भाजपा

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश कन्नौज से व राहुल रायबरेली से चुनाव हारेंगे

कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा की अम्मा: केशव प्रसाद मौर्य

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

4 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago
BSP

सिपहसलार वर्मा जी को साइड कर रही हैं बहन जी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online