• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

Barabanki: भाजपा सांसद के करीबी नेता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नगर पालिका परिषद की ज़मीन पर कब्ज़ा करने व सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का आरोप

up80.online by up80.online
March 15, 2024
in यूपी, राजनीति
0
Barabanki: भाजपा सांसद के करीबी नेता समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अनूप कुमार सिंह, बाराबंकी

शहर के निबलेट तिराहे के पास जामा मस्जिद के सामने लगभग 3 बीघा से अधिक बेशकीमती सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में बाराबंकी से बीजेपी सांसद के बेहद करीबी व भाजपा नेता समेत चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने जमीन की खरीद करने पर किसी के साथ धोखाधड़ी हुई हो तो दस्तावेज पेश कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। सांसद के करीबी व बीजेपी नेता पर केस दर्ज होने के बाद राजनैतिक गालियारों व स्थानीय लोगों खलबली मच गई है।

जिले के भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत के खासमखास बीजेपी नेता नवीन राठौर समेत 3 पर नगर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। ये कार्यवाही शहर के बीचो-बीच स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीदने- बेचने और कब्ज़ा करने की कोशिश पर हुई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल के निर्देश पर वरिष्ठ लिपिक कुलदीप ने बीजेपी नेता व एक महिला समेत तीन नामजद व अज्ञात के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 समेत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार,नगर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित बेशकीमती भूमि सरकारी अभिलेखों में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नवाबगंज के नाम दर्ज है। लेडी डॉक्टर बंगले के नाम से पहचानी जानी वाली इस बेशकीमती ज़मीन पर नगर पालिका का एक कमरा भी बना हुआ है। उक्त ज़मीन पर कब्ज़ा करने व सार्वजनिक संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के इरादे से बीजेपी नेता द्वारा बिल्डर के साथ मिलकर फर्ज़ी दस्तावेज के आधार पर अनाधिकृत क्रय विक्रय किया जा रहा है। जमीन पर कब्जे की कोशिश पर पुलिस ने बुधवार रात बीजेपी नेता नवीन सिंह राठौर समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल के मुताबिक ये जमीन वर्ष 1359 फसली की खतौनी से अब तक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नवाबगंज के नाम दर्ज चली आ रही है।
सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास में वरिष्ठ लिपिक कुलदीप की तहरीर पर नगर कोतवाली में सांसद उपेंद्र सिंह रावत के करीबी बीजेपी नेता व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक नवीन सिंह राठौर, सईदा आलम अशरफ, शाहे आलम और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी की धारा 419,420, 467, 468, 471 समेत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि आरोपियों से सरकारी जमीन खरीद कर ठगी का शिकार हुए कुछ लोगों ने संपर्क किया है। उचित दस्तावेज पेश करने पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी। वही नवाबगंज तहसील के एसडीएम बिजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि लेडी डाक्टर के बंगले के नाम दर्ज सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से खरीदने और बेचने पर 3 लोगों को नामजद किया गया है। मुकदमें में अन्य अज्ञात भी शामिल है। सरकारी जमीन को बेचने या खरीद करने के नाम पर किसी से धोखाधड़ी हुई हो तो वो अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

Previous Post

Prayagraj: टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे ने 832 यात्रियों से 5,62,124 रुपए वसूले

Next Post

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का प्रयास रंग लाया, जल्द बनेगा सलेमपुर बस स्टैंड

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
विजय लक्ष्मी गौतम

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का प्रयास रंग लाया, जल्द बनेगा सलेमपुर बस स्टैंड

UP politics

बाघ ने किसान को बनाया निशाना, हुई मौत

जल संकट को लेकर आईएस अधिकारी डॉ हीरा लाल ने कही बड़ी बात: सभी माइक्रो- इरीगेशन कम्पनियाँ एक-एक गांव गोद ले

जल संकट को लेकर आईएस अधिकारी डॉ हीरा लाल ने कही बड़ी बात: सभी माइक्रो- इरीगेशन कम्पनियाँ एक-एक गांव गोद ले

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online