• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

वाराणसी सिंगरौली एक्सप्रेस का नारायणपुर बाजार स्टेशन पर ठहराव शुरू,

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर आरओबी का किया शिलान्यास

up80.online by up80.online
February 22, 2024
in यूपी
0
वाराणसी सिंगरौली एक्सप्रेस का नारायणपुर बाजार स्टेशन पर ठहराव शुरू,
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, मीरजापुर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व जनपद की लोकप्रिय सांसद अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर ऊपरगामी पुल (आरओबी) का शिलान्यास किया। साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 13345/13346 वाराणसी सिंगरौली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज से इस ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव नारायनपुर बाजार स्टेशन पर शुरू हो गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राम सकल, विधायक छानबे रिंकी कोल भी उपस्थित थी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज नारायणपुर बाजार रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि वाराणसी सिंगरौली इंटरसिटी का ठहराव आज से प्रारंभ हो गया है, जिससे यहां के जनमानस को ट्रेन को पकड़ने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा के अलावा दूसरे कार्य के तौर पर साढे पांच करोड़ की लागत से 80 मीटर की लंबा और 3 मीटर चौड़ा ऊपरगामी सेतु का शिलान्यास हुआ है। इस सेतु के शुरू होने से प्लेटफार्म नंबर 1,2, 3 के बीच यात्रियों को सुगमता पूर्वक आने-जाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों विकास परियोजनाएं जनपद की जनता को सुपुर्द करते हुए मुझे बड़ी प्रसन्नता महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी स्टेशन पर नवीनीकरण के कार्य चलते रहेंगे, वर्षों पुरानी बिल्डिंग के ढांचे को समाप्त करके एक नया ढांचा व पूरा स्टेशन परिसर विकसित किया जाएगा और नए ढांचे पर जो कार्य है वह काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और कुछ ही महीना के अंदर पूरी तरह से एक नया नव्य भव्य स्टेशन नारायणपुर की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ की जनता की यह वर्षों पुरानी मांग थी, क्योंकि पहले यह अहरौरा स्टेशन रोड हुआ करता था जबकि अहरौरा यहां से 20 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसकी वजह से यात्रियों को कंफ्यूजन की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब यह कंफ्यूजन समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आप साक्षी हैं वाराणसी सिंगरौली हमारे जनपद में सभी स्टेशनों पर रुकती थी किंतु यहां नहीं रुकती थी। यह भी आप सभी की लंबे समय से मांग थी। मुझे प्रसन्नता है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का नारायणपुर बाजार में ठहराव स्वीकृत हो गया है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि रेलवे डॉक्टर एसपी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह, सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला, प्रमुख नारायनपुर चंद्र प्रकाश सिंह, जोन अध्यक्ष कमलेश सिंह, अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, प्रदेश सचिव पंचायत मंच पप्पू पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच विजय सिंह, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, जिला अध्यक्ष आईटी मंच हेमंत कुमार बिंद, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह, जोन अध्यक्ष वरुण पटेल, जोन अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सेक्टर अध्यक्ष शेरू पटेल, राहुल ओझा, विकास मौर्य, मनीष पटेल, रवि शंकर, अभिषेक पटेल आदि लोग उपस्थित रहें।

Previous Post

आरक्षित वर्ग के छात्रों ने क्यों कहा- केशव चाचा मस्त हैं, दलित- पिछड़े पस्त हैं

Next Post

दिव्यांगों- बुजुर्गों के अनुकूल बन रहा है बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
दिव्यांगों- बुजुर्गों के अनुकूल बन रहा है बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

दिव्यांगों- बुजुर्गों के अनुकूल बन रहा है बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

दिल्ली में गरजे स्वामी प्रसाद मौर्य , नई पार्टी का किया एलान

दिल्ली में गरजे स्वामी प्रसाद मौर्य , नई पार्टी का किया एलान

सहकारी संघ सीयर के सुरेश पांडे सभापति एवं संजय यादव चुने गए उपसभापति

सहकारी संघ सीयर के सुरेश पांडे सभापति एवं संजय यादव चुने गए उपसभापति

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

3 years ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online