• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले उठाई थी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

up80.online by up80.online
January 24, 2024
in यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले उठाई थी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज 24 जनवरी को अपना दल एस के कैम्प कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी में पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले 7 जनवरी 2021 में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। इस बाबत 24 जनवरी 2021 में पार्टी ने प्रदेश के सभी जनपदों में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी।

obc
Ex CM Karpuri Thakur (file photo)

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सही मायने में पिछड़ों के मसीहा थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए चिंतन किया। भारतीय राजनीति में सादगी व ईमानदारी के मिसाल थे जननायक कर्पूरी ठाकुर।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एसपी कुरील ने कहा कि मंडल कमीशन लागू होने से पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में समाज के गरीब, वंचित तबके के विकास के लिए 26 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का महान कार्य किया। उन्होंने महिलाओं के विकास के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण, गरीब सवर्णों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ईमानदारी व समाजिक न्याय की मिसाल कहे जाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा अत्यंत हर्ष का विषय है। इसके लिए हम अपनी पार्टी अपना दल एस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग हमारी नेता अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले 7 जनवरी 2021 में की थी। उनके आह्वान पर पार्टी की तरफ से 24 जनवरी 2021 में प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग की गई थी। इस अवसर पर विधि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, राष्ट्रीय सचिव कार्यालय मुन्नर प्रजापति, युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव संजीव सिंह राठौड़, लखनऊ जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

इजराइल जाने वाले श्रमिकों का आपके जिला में कब है परीक्षण, जानें तिथि

Next Post

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने किसकी जीत बताया? पढ़िये यूपी 80 न्यूज़

up80.online

up80.online

Related Posts

पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
Next Post
obc

कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने किसकी जीत बताया? पढ़िये यूपी 80 न्यूज़

बसपा

बसपा सुप्रीमो ने पीएम मोदी से की ये मांग

Bihar

कर्पूरी ठाकुर जी की प्रेरणा से हमने अपने बेटे को आगे नहीं बढ़ाया: नीतीश कुमार

Recommended

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

2 days ago
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

4 days ago
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

1 week ago
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Trending

पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

by up80.online
April 14, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज यूपी पीसीएस 2026 में चयनित युवा प्रतिभाशाली अधिकारियों का प्रयागराज के विष्णा पुरी कॉलोनी...

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online