• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

इजराइल जाने वाले श्रमिकों का आपके जिला में कब है परीक्षण, जानें तिथि

भारतीय श्रमिकों को इजराइल में सेवायोजन से भारत और इजराइल के सम्बन्धों का नया अध्याय शुरू: अनिल राजभर

up80.online by up80.online
January 26, 2024
in यूपी, विदेश
0
gulf countries

अरब देशों में कार्यरत श्रमिक (file photo)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत इजराइल में भारतीय श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित स्किल टेस्ट कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय आईटीआई लखनऊ में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्रम मंत्री ने कहा कि देश के निर्माण और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारतीय श्रमिकों को इजराइल में सेवायोजित किये जाने से भारत और इजराइल के सम्बन्धों का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि जिनका भी चयन हो जायेगा, वे पूरे मनोबल के साथ इजराइल जाकर मेहनत और लगन से कार्य करें। यूरोप के देशों में भारतीय श्रमिकों की मांग बढ़ रही है। श्रमिकों के आने-जाने में कोई समस्या न हो, उनकी सभी जरूरतों को ध्यान में रखा जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कम ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध कराया जायेगा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इजराइल सरकार एवं भारत सरकार के मध्य हुई अनुबन्ध के अन्तर्गत शटरिंग कारपेन्टर, आयरन वेन्डिंग, सेरेमिक टाईल,प्लास्टरिंग के क्षेत्र में 10 हजार प्रशिक्षित श्रमिको को इजराइल भेजने की तैयारी की जा रही है। इजराइल में श्रमिको को 1,37,250 रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाएंगे। आईटीआई अलीगंज लखनऊ को टेस्टिंग कराने हेतु नोडल नामित किया गया है।
श्रमायुक्त मार्कण्डेय शाही ने कहा कि प्रथम चरण में 5,000 लोगों को भेजा जा रहा है। इजराइल सरकार द्वारा भारत सरकार को 10,000 निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता बतायी गयी है। उन्होंने कहा कि लगभग 11,000 इच्छुक श्रमिकों का डाटा एकत्र कर पीबा को प्रेषित किया गया। निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन कुणाल सिल्कू ने बताया कि निर्माण श्रमिकों को इजराइल में रोजगार दिये जाने की कार्यवाही केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत एजेन्सी एनएसडीसी इन्टरनेशनल व इजराइल सरकार के अधीन कार्यरत् एजेन्सी पीआईबीए के द्वारा की जा रही है।
पीबा द्वारा चयनित श्रमिकों में से 23 जनवरी को आगरा, कानपुर एवं लखनऊ से 629 श्रमिकों का, 24 जनवरी को आजमगढ एवं बांदा मण्डल के 585 श्रमिकों का, 25 जनवरी को बरेली, झांसी, नोयडा, मुरादाबाद एवं देवीपाटन मण्डल के 563 श्रमिकों का, 27 जनवरी को वाराणसी, मिर्जापुर, मेरठ एवं गाजियाबाद के 656 श्रमिकों का, 28 जनवरी को गोरखपुर मंडल के 877 श्रमिकों का 29 जनवरी को अयोध्या एवं सहारनपुर मण्डल के 739 श्रमिकों का एवं 30 जनवरी को अलीगढ, बस्ती एवं प्रयागराज मंडल के 603 श्रमिकों का परीक्षण किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस की बधाई
Previous Post

बच्चा स्कूल न आये तो गुरुजी जायेंगे अभिभावक के द्वार

Next Post

अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले उठाई थी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले उठाई थी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

अनुप्रिया पटेल ने तीन साल पहले उठाई थी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

obc

कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने किसकी जीत बताया? पढ़िये यूपी 80 न्यूज़

बसपा

बसपा सुप्रीमो ने पीएम मोदी से की ये मांग

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

6 days ago
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

2 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

3 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Trending

भानू प्रताप सिंह
बड़ी खबर

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

by up80.online
June 8, 2026
0

आजमगढ़ व गोरखपुर सहित विभिन्न जनपदों में 40 मामले  दर्ज थे यूपी80 न्यूज, लखनऊ यूपी एसटीएफ ने...

Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online