• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

Belthra Road: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह व गणतंत्र दिवस के मद्दे नजर पुलिस अलर्ट

पुलिस ने रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

up80.online by up80.online
January 19, 2024
in यूपी
0
Belthra Road: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह व गणतंत्र दिवस के मद्दे नजर पुलिस अलर्ट
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड

अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर उभांव पुलिस अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पुलिस ने बेल्थरारोड के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन सहित रेलवे ट्रैकों की विधिवत छानबीन की। पुलिस ने आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु के नजर आने पर इसकी तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

बेल्थरारोड में शुक्रवार को उभांव एसएचओ डी के श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस ने नगर के विभिन्न हिस्सों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन, सोनाडीह रेलवे ढाला के साथ ही रेलवे ट्रैकों का निरीक्षण किया। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर चल रहे कार्यों को भी परखा। पुलिस ने इस दौरान संदिग्ध नजर आ रहे लोगों से पूछताछ भी की। एसएचओ डी के श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों की जांच की गई। जिसमें रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, वाहन स्टैंड, रेलवे ट्रैक एवं आसपास के क्षेत्र शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि सघन तलाशी के दौरान कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं पाए गए। जानकारी दी कि सघन चेकिंग अभियान उक्त कार्यक्रम के सम्पन्न होने तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु कहीं नजर आए तो वह तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। सघन चेकिंग अभियान में उभांव एसएचओ के साथ सीयर चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार व हमराही शामिल रहे।

Previous Post

चोपन में रोजगार मेला का आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Next Post

प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बने किसान भवन: राजकुमार चाहर

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बने  किसान भवन: राजकुमार चाहर

प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बने किसान भवन: राजकुमार चाहर

सपा और रालोद में हुआ सीट बंटवारा, इन सीटों पर लड़ेगी जयंत चौधरी की पार्टी

सपा और रालोद में हुआ सीट बंटवारा, इन सीटों पर लड़ेगी जयंत चौधरी की पार्टी

UP politics

बलिया व सोनभद्र सहित 15 जिलों के बीएसए से डीजी नाराज, दी चेतावनी

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

2 weeks ago
UP politics

बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार, मंत्री ने खुद किया खुलासा

1 year ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online