• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पीईटी परीक्षा: अभ्यर्थियों को ईयर फोन, घड़ी, एटीएम कार्ड सहित एक दर्जन से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लाने पर रोक

परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे तथा पीसीओ आदि की दुकानें रहेंगी बंद

up80.online by up80.online
October 26, 2023
in यूपी
0
UP politics

यूपी80

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, मीरजापुर

आगामी 28 व 29 अक्टूबर 2023 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2023 PET Exam) में नकल को रोकने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने परीक्षा केन्द्रों पर लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केन्द्र प्रभारियों सहित परीक्षार्थियों/अभ्यार्थियो को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया हैं। उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

IAS
प्रियंका निरंजन, डीएम मीरजापुर

पीईटी परीक्षा को निष्पक्ष सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थी को किसी भी तरह का मोबाईल फोन, आई पैड, पैन ड्राईव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाईस, ईयर फोन किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, ए.टी. एम. कार्ड, कोई विद्युत सामग्री या तार, कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियाँ, ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स को लेकर परीक्षा केन्द्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों हेतु इन निर्देशों को प्रवेशपत्र में भी अंकित किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा सुरक्षा कार्यदायी संस्था-सी0 द्वारा केन्द्र अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षार्थियों व स्टाफ द्वारा अपने साथ लायी गयी वस्तुएं यथा- कापियां, पुस्तकें, नोट्स, पालीथीन बैग, थैले, ब्रीफ केस, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री इत्यादि को अलग कमरे में (क्लाक रूम) जमा करने की व्यवस्था की जाएगी तथा सामग्री जमा करके अभ्यर्थियों व स्टाफ आदि को टोकन देने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया अपना प्रवेशपत्र साथ में लायेंगे। अभ्यर्थी को एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पेनकार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड) की मूल प्रति भी साथ लाना आवश्यक हैं। उपरोक्त दस्तावेज न होने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थी का प्रवेश परीक्षा समय से दो घंटे पहले शुरू होगा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। परीक्षा केन्द्र का मुख्य प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बन्द कर दिया जायेगा एवं किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बन्द होने के पश्चात अन्दर जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में इन चीजों पर प्रतिबंध:

जनपद में सी0आर0पी0सी0 की धारा 144 प्रभावी है। परीक्षा को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा की तिथि दिनांक 28.10.2023 (शनिवार) व 29.10.2023 (रविवार) को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग, फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे तथा पीसीओ आदि की दुकानों को पूर्णतया बन्द कराना सुनिश्चित करायेंगे, जिससे परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो सके।

Safal Clinic
Safal Clinic, Lucknow
Previous Post

रेलवे स्टेशनों पर लगे क्यू आर कोड स्कैन के जरिए बुक करें जनरल टिकट

Next Post

सीतापुर जेल में बंद आजम खान ने अजय राय से मिलने से कर दिया मना

up80.online

up80.online

Related Posts

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
Next Post
Corona

सीतापुर जेल में बंद आजम खान ने अजय राय से मिलने से कर दिया मना

Indian Train

औड़िहार-भटनी रेल मार्ग के दोहरीकरण की वजह से वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त

UP politics

तंत्र-मंत्र के चक्कर में किसी की हत्या हुई तो ओझा के खिलाफ होगी कार्रवाई

Recommended

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

5 hours ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

2 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago
मुंबई

शूद्रों के उत्थान के प्रति मेरा दृढ़ संकल्प ही मुझे जीवित रखे हुए है: बाबा साहब

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

by up80.online
April 29, 2026
0

पिता की याद में छलक पड़े बेटी के आंसू  यूपी80 न्यूज, प्रयागराज जनपद के विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र...

खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online