• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, November 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

पेंशन धारक के घर पहुँचेगा डाकिया, दफ्तर के चक्कर से मिलेगी राहत

पूरी करेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया

up80.online by up80.online
October 16, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
UP politics

यूपी80

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

पेंशन धारक को हर साल 1 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच जीवन प्रमाण पत्र देना पड़ता है।  इसके आधार पर पेंशन आगे जारी रहती है। 80 साल से ऊपर के पेंशनधारकों के लिए यह समय सीमा एक अक्टूबर से शुरू है। 60 से 80 साल तक के वरिष्ठ नागरिक 30 नवंबर तक यह काम कर पाएंगे। बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनर घर पर डाकिए को बुलाकर इसे जमा कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग ने यह सुविधा शुरू की है।

भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर डाकिए के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सेवा शुरू की है। इसमें शहरी और ग्रामीण डाक सेवकों के राष्ट्रीय नेटवर्क का इस्तेमाल हो रहा है। पेंशनर के अनुरोध पर निकटतम डाकघर का डाकिया पेंशनभोगी के घर आएगा और डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी करेगा। यह सुविधा बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनरों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की वेबसाइट के जरिए डाकिया को घर बुलाने का अनुरोध कर सकते हैं।  मोबाइल ऐप के जरिए इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पेंशनभोगी को ऐप डाउनलोड करना होगा। पेंशनभोगी को आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक या डाकघर खाता संख्या और पीपीओ नंबर देना होगा। केंद्र या राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के पेंशन भोगी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जिस बैंक या संस्था के जरिए पेंशन जारी की जाती है, उसके पास डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा सक्रिय होनी चाहिए। सेवा आईपीपीबी और गैर आईपीपीबी ग्राहकों के लिए भी है।

इंडियन पोस्ट पेमेंटस की वेबसाइट https://ippbonline.com पर जाएं। होमपेज पर सर्विसेज टैब के तहत डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें। अबाउट डीएलसी सर्विसेज सेक्शन में क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें।  अनुरोध वाला वेबपेज खुल जाएगा। नाम, पता, पिनकोड, ई-मेल पता, मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेलेक्ट सर्विस कॉलम में जीवन प्रमाणपत्र का चयन कर ओटीपी रिक्वेस्ट बटन पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। आपका पंजीकरण हो जाएगा और निकटतम डाकघर से डाकिए के आने की तिथि व समय बताया जाएगा।डाकिया घर आकर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी करेगा। प्रमाण आईडी बन जाने के बाद पेंशनभोगी https://jeevanpramaan.gov.in/ppouser/login लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Safal Clinic
Safal Clinic, Lucknow
Previous Post

प्रतापगढ़ की धरती से 2024 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं अनुप्रिया पटेल

Next Post

डॉ.सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर ‘जाति जनगणना’ को लेकर अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा?

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
caste census

डॉ.सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर ‘जाति जनगणना’ को लेकर अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा?

तमसा नदी

मऊ: तमसा नदी के दोनों किनारों पर रमणीक रिवर फ्रंट व पक्के घाटों का होगा निर्माण

एक समान शिक्षा

एक समान शिक्षा की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन, जंजीरों में खुद को बांध कर निकाली यात्रा

Recommended

प्लास्टिक मुक्त बांदा, डीएम हीरालाल

मिलिए इस डीएम से, ‘प्लास्टिक मुक्त बांदा’ के लिए खुद झोला लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं डीएम हीरालाल

7 years ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
यमुना

ओवरलोडिंग की वजह से बीच नदी में हिचकोले खाने लगी नाव, प्रशासन बेपरवाह

4 years ago
BJP

अमृत सरोवरों की देखभाल करेंगी ‘अमृत सरोवर सखी’, एक लाख से ज्यादा सखियों की होगी तैनाती!

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online