• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, April 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मछुआ समाज को एससी का संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान

आरक्षण मामले को लेकर निषाद पार्टी के मुखिया डॉ.संजय निषाद ने सीएम योगी को क्या कहा? पढ़िए

up80.online by up80.online
October 15, 2023
in यूपी, राजनीति
0
निषाद पार्टी

मछुआ समाज को एससी का संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

निषाद पार्टी के सुप्रीमो एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद Dr Sanjay Nishad ने रविवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी Nishad Party” द्वारा आयोजित मछुआ एससी संवैधानिक आरक्षण महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। श्री निषाद के नेतृत्व में उनके सरकारी आवास एक विक्रमादित्य मार्ग से लेकर 1090 चौराहा लखनऊ तक पदयात्रा निकालकर अभियान की शुरुआत की गई।

कैबिनेट मंत्री श्री निषाद ने पदयात्रा के दौरान कहा कि मछुआ आरक्षण उत्तर प्रदेश की सभी प्रमुख पार्टियों का एजेंडा रहा है। पूर्व की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने मछुआ आरक्षण के मामले पर मछुआ समाज को गुमराह करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार आती है तो मछुआ समाज की सभी उपजातियों को एससी से निकालकर पिछड़ी में डाल दिया जाता है और जब समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो पिछड़ी से निकालकर अनुसूचित में डाल दिया जाता है। श्री निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब  गोरखपुर से सांसद हुआ करते थे उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक मछुआ आरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। मछुआ समाज सीएम से काफी अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि मछुआ आरक्षण का मुद्दा अन्य विशेष मुद्दों की तरह जल्द हल किया जाएगा।

श्री निषाद ने बताया कि आजादी से पूर्व और आजादी के बाद भी साल 1931 1941, 1951 ,1961, 1971, 1981 और 1991 तक उत्तर प्रदेश राज्य में मछुआ समाज की सभी उपजातियों की गिनती मझवार और तुरैहा में कराई जाती रही है, किंतु पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के दोहन के लिए बिना संसद में संशोधन के बिना मछुआ समाज की सभी उपजातियों को अनुसूचित से निकालकर पिछड़े में डाल दिया और पूर्व की सरकारों द्वारा इस मुद्दे पर केवल वोट बैंक को राजनीति की गई है।

श्री निषाद ने बताया कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री  ने आरजीआई  “रजिस्ट्रार जनरल ऑफ़ इंडिया” को मछुआ आरक्षण के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी, आरजीआई ने कहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य में केवट, मल्लाह, बिंद समेत 17 जातियां मछुआ समाज की उपजातियां है।

Previous Post

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने किया शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

Next Post

प्रतापगढ़ की धरती से 2024 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं अनुप्रिया पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 2, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
Varanasi

प्रतापगढ़ की धरती से 2024 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं अनुप्रिया पटेल

UP politics

पेंशन धारक के घर पहुँचेगा डाकिया, दफ्तर के चक्कर से मिलेगी राहत

caste census

डॉ.सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर ‘जाति जनगणना’ को लेकर अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा?

Recommended

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

4 days ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

1 hour ago
पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 2, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online