• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, May 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सीएम योगी पहुंचे घोसी, दारा सिंह खातिर मांगे वोट, कहा- कोरोना काल में घर में दुबक गए थे सपा सुप्रीमो

सीएम योगी ने दारा सिंह के लिए कहा- सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते

up80.online by up80.online
September 3, 2023
in यूपी, राजनीति
0
योगी

सीएम योगी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, घोसी/मऊ

उत्तर प्रदेश की घोसी Ghosi विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ घोसी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को जीताने की अपील की।

सीएम योगी ने कहा,

“घोसी का महत्व वही समझ पाएगा जिसने 2005 में मऊ दंगों को देखा है।तब सपा की सरकार थी और वह कुछ न कर पाई थी। तब भी इन दंगाबाजों के खिलाफ हमने ही मोर्चा खोला। हम कोई जाति समाज नहीं देखते थे। जो यहां दंगों की आग लगाते थे वो अब व्हीलचेयर पर जान की भीख मांगते दिखते हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि घोसी का विकास नहीं, खुद का विकास विपक्ष का एजेंडा रहा है। लोग पीडीए की बात करते हैं, हमने तो सबका साथ सबका विकास किया है।”

सीएम योगी
सीएम योगी पहुंचे घोसी, दारा सिंह खातिर मांगे वोट

सीएम योगी ने घोसी की धरती को ऋषियों की पावन धरा बताते हुए कहा, “संकट की घड़ी में ही असली पहचान होती है। कोरोना संकट का जिक्र करते हुए योगी ने कहा, महामारी में कांग्रेस का चरित्र किसी से छुपा नहीं है, सपा सुप्रीमो भी अपने घर में दुबक गए थे। याद कीजिए यही मोदी और योगी आपकी सेवा के लिए तत्पर थे। अब कोई गरीबों का हक नहीं मार सकता, बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का लाभ सबको पूरी निष्पक्षता से मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि घोसी में सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र हो,आईटीआई हो या पॉलेटेक्निक हो, यह सभी कार्यक्रम यहां के बीजेपी के प्रतिनिधियों के कार्यकाल में ही बने।

आज घोसी में 4 लेन सड़कें हैं और गोरखपुर हो या वाराणसी हमने ऐसी सड़कें बनाई हैं कि लखनऊ से उनकी दूरी अब बेहद कम हो गई है। कांग्रेस-सपा के लोग तो इस क्षेत्र में झांकते तक नहीं हैं। सपा ने तो भीमराव अंबेडकर व कांशीराम विश्वविद्यालय का नाम अपने लिहाज से बदल दिया था। महापुरुषों का इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है। इनके काल में केवल चाचा-भतीजा और एक परिवार का ही विकास हुआ। प्रदेश के विकास को बाधित किया, युवाओं के सामने रोजगार संकट खड़ा किया।

दारा सिंह चौहान के बारे में सीएम योगी ने कहा कि जो सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भटका हुआ नहीं कहा जाता। दारा सिंह  घर वापस आ गए हैं और राजनीति के दिग्गज हैं। घोसी के कल्याण के लिए आपको किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। हम आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनसभा में सीएम योगी के साथ मंच पर भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के अलावा सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, कैबिनेट मंत्री व अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल, निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ.संजय निषाद, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री अनिल राजभर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि उपस्थित थे।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
लेडीज फैशन प्वाइंट
लेडीज फैशन प्वाइंट, बेल्थरारोड
Previous Post

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों का तार्किक ढंग से जवाब दें: अनुप्रिया पटेल

Next Post

‘कहानी सुनाओ प्रतियोगिता’ में अव्वल आने पर बेल्थरारोड के शिक्षक होंगे सम्मानित

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
पांडेय

'कहानी सुनाओ प्रतियोगिता' में अव्वल आने पर बेल्थरारोड के शिक्षक होंगे सम्मानित

Ajay Rai

ट्रेन में दरिंदगी की शिकार महिला सिपाही का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे अजय राय

Panchayat Election

बारिश के बावजूद घोसी में 50.30 फीसदी हुआ मतदान

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

7 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

2 weeks ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

3 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online