• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, February 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

दिव्या काकरन बनी नायब तहसीलदार, सीएम योगी ने कहा- स्वयं के लिए नहीं खेलता खिलाड़ी

up80.online by up80.online
July 8, 2023
in यूपी
0
players

खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को लोकभवन में खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इनमें 137 पुरुष और 90 महिलाएं हैं। चयनित अभ्यर्थियों में कई राज्यों के युवा शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं में खेल को लेकर एक अलग ऊर्जा का संचार हुआ है। आज हम प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुलिस बल का हिस्सा बना रहे हैं। अभ्यर्थियों और  परिजनों को शुभकामनाएं देता हूं। यह उप्र की अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी है। दिव्या काकरन नायब तहसीलदार बनी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, खिलाड़ी सिर्फ अपने लिये नहीं बल्कि अपने देश प्रदेश और समाज के लिये खेलता है। खिलाड़ी के साथ देश प्रदेश और समाज का सम्मान जुड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी कोटे से 479 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 304 पुरुष और 175 महिला खिलाड़ी हैं। इनमें यूपी से 371 खिलाड़ी हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, कर्नाटक, केरल समेत कई अन्य राज्यों के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें अंतराराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 227 का वेरिफिकेशन हुआ है। उन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनमें से 137 पुरुष और 90 महिलाएं हैं।

नवचयनितों को नसीहत देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आमतौर पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद लोग शिथिल पड़ जाते हैं। सोचते हैं कि अब तो नौकरी मिल ही गयी है। यह ठीक नहीं है। आगे भी आपको ऐसे ही अनुशासित रहते हुए कठिन परिश्रम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 150 प्रशिक्षकों की तैनाती करने जा रहे हैं। पिछले छह वर्ष में खेल गतिविधियां बढ़ी हैं। विद्यालय के आसपास खेल मैदान होना जरूरी किया है। हर ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम और हर जनपद में एक स्टेडियम हमने बनवाने के लिए निर्देश दिये हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्र में पार्षद निधि से ओपन जिम निर्माण के कार्य हो रहे हैं। अब तक 65 हजार स्पोर्ट्स किट युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को दिये जा चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने टोक्यो ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक खिलाड़ियों प्रतिभागियों का सम्मान किया। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी पुरस्कृत किये गये। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वाराणसी
अशोक इंस्टीट्यूट, वाराणसी

सफल

Previous Post

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे पीएम मोदी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Next Post

व्यक्तिगत जीवन में हिन्दू-मुसलमान होना गलत नहीं, सार्वजनिक जीवन में उसे लाना साम्प्रदायिकता

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia
यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा
बड़ी खबर

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Next Post
चंद्रशेखर

व्यक्तिगत जीवन में हिन्दू-मुसलमान होना गलत नहीं, सार्वजनिक जीवन में उसे लाना साम्प्रदायिकता

UP politics

बगैर फार्मासिस्ट के संचालित हो रही हैं समाज कल्याण विभाग की डिस्पेंसरियां

महिला पुलिस

किसी भी अपराध का खुलकर विरोध करें बच्चियां, महिला पुलिस ने किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

3 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

2 days ago
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

6 days ago
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

Trending

BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

by up80.online
February 20, 2026
0

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में सशक्त हो रही हैं विद्युत सखी यूपी80 न्यूज, लखनऊ उप...

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

February 16, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online