• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे पीएम मोदी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

केंद्रीय मंत्री की मां से पीएम ने पूछा- और अम्मा जी क्या हाल है आप का?

up80.online by up80.online
July 8, 2023
in बिहार, यूपी, राजनीति
0
Pankaj Chaudhary

Gorakhpur: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे पीएम मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, गोरखपुर

गीताप्रेस Gita Press के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने गोरखपुर Gorakhpur पहुँचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Narendra Modi ने शुक्रवार की शाम घंटाघर स्थित हरिवंश गली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं महाराजगंज संसदीय सीट से छह बार के सांसद पंकज चौधरी Pankaj Chaudhary के आवास पर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर पंकज चौधरी का परिवार काफी उत्साहित दिखा। सभी ने पीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ये है सच्चे प्रधान सेवक के प्रति जनता की दीवानगी!

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बीच पीएम मोदी का स्वागत करने उमड़ी लोगों की भीड़। pic.twitter.com/nRouXPeQQj

— BJP (@BJP4India) July 7, 2023

प्रधानमंत्री ने भी बच्चों से उनकी पढ़ाई तो मां उज्ज्वला चौधरी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर कुशलक्षेम जाना। आवास के मुख्यद्वार पर प्रधानमंत्री का परिवार की महिलाओं ने चंदन टीका लगाकर स्वागत किया।

महराजगंज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की मां उज्ज्वला चौधरी को प्रणाम करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘और अम्मा जी क्या हाल है आप का? सुना था आप दिल्ली मुझसे मिलने आने वाली हैं! मैं सोचा खुद चलकर आप से मिल लूं’। ‘कैसा लगा सरप्राइज?’ इतना कहते हुए हंसी ठहाकों के बीच प्रधानमंत्री के साथ आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ घर के अंदर चले गए। करीब 10 मिनट तक पीएम मोदी ने पंकज चौधरी के परिवार के सदस्यों का हाल जाना। वहां मौजूद नन्हें अविराज, युवराज, काइना व अगस्ता से बात कर उन्हें स्नेह दिया।

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का गोरखपुर आगमन पर महामहिम राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के साथ स्वागत किया। #NarendraModi #Gorakhpur #PankajChaudhary pic.twitter.com/qEVeAce525

— Pankaj Chaudhary (मोदी का परिवार ) (@mppchaudhary) July 7, 2023

परिवार से मिलने के बाद पीएम मोदी पैदल चलकर घर से 200 मीटर दूर सब्जी मंडी में खड़े वाहन पर बैठने के लिए रवाना हो गए। रास्ते में उन्होंने संकरी हरिवंश गली को देखकर कहा- ‘क्या भाई पंकज जी, यह तो हमारे काशी की गली लग रही है’।

इस दौरान भाग्यश्री चौधरी, राजश्री चौधरी, रोहन चौधरी, राहुल चौधरी, तान्या चौधरी, हिमांगी चौधरी, श्रुति चौधरी, उत्कर्ष चौधरी सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर परिवार के सदस्य काफी उत्साहित हैं। उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

छह बार के सांसद हैं पंकज चौधरी:

भाजपा के दिग्गज नेता पंकज चौधरी महाराजगंज सीट से छठीं बार सांसद हैं। श्री चौधरी पिछड़ा वर्ग (कुर्मी) से आते हैं। पिछले दिनों उनके घर पर आयोजित एक परिवारिक कार्यक्रम में भाजपा के तमाम दिग्गज नेता आए थे।

कुर्मी वोटों को साधने की रणनीति:

चूंकि विपक्षी खेमा को गोलबंद करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar भी कुर्मी Kurmi बिरादरी से आते हैं। नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। नीतीश कुमार की इस रणनीति पर बीजेपी काफी गंभीर है और माना जा रहा है कि पीएम मोदी का पंकज चौधरी के घर जाना इसी रणनीति का हिस्सा है।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj
नमन
Naman trading co, Barabanki
Previous Post

प्रधानमंत्री ने दिखाई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

Next Post

खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
players

खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

चंद्रशेखर

व्यक्तिगत जीवन में हिन्दू-मुसलमान होना गलत नहीं, सार्वजनिक जीवन में उसे लाना साम्प्रदायिकता

UP politics

बगैर फार्मासिस्ट के संचालित हो रही हैं समाज कल्याण विभाग की डिस्पेंसरियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

5 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

6 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online