• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, November 15, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी व कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी गैंगस्टर संजीव महेश्वरी की कोर्ट में गोली मारकर हत्या

वकील के भेष में पहुंचा था आरोपी, जांच के लिए एसआईटी गठित

up80.online by up80.online
June 7, 2023
in यूपी, राजनीति
0
जीवा

Lucknow court: गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या अभी लोग भूले भी नहीं थें कि बुधवार को एक बार फिर से  लखनऊ स्थित अदालत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगेस्टर संजीव महेश्वरी Sanjeev Maheshwari उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजीव पर दो दर्जन केस दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर निवासी संजीव महेश्वरी भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन करावास मामले में जेल में बंद था। बुधवार को एक केस के मामले में उसे पेशी पर लाया गया था। संजीव पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप लगा था।

शाम पौने चार बजे के करीब जैसे ही उसके केस की बारी आई और वह उठकर चला वैसे ही कोर्ट रूम के भीतर वकील के भेष में बैठे हमलावर ने उस पर दनादन गोलियां दाग दी। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गया। गोली लगने के बाद संजीव जमीन पर गिर गया। हमलावर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वकीलों पर उसे पकड़ लिया। हमलावर का नाम विजय यादव बताया जा रहा है। वह जौनपुर का रहने वाला है। संजीव महेश्वरी पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप था, लेकिन बाद में वह कोर्ट से बरी हो गया था।

बच्ची घायल:

घटना के दौरान कोर्ट रूम में बीकेटी के भैसामऊ निवासी सौरभ अपनी पत्नी नीलम व पिता के साथ मौजूद थे। नीलम की गोद में उनकी डेढ़ साल की बेटी लाडो भी थी। इस घटना में लाडो की पीठ व नीलम की अंगुलियों पर गोली लगी। दोनों का इलाज जारी है। लाडो की हालत गंभीर है। इसके अलावा अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कमलेश व लाल मोहम्मद भी घायल हुए हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है।

एसआईटी करेगी जांच:

अपराधी संजीव जीवा की हत्या के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। प्रकरण की जांच को लिए एक एसआईटी का गठन किया है। गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी में प्रमुख रूप से अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी मोहित अग्रवाल, अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ में तैनात सयुंक्त पुलिस आयुक्त निलाव्जा चौधरी शामिल हैं। एक सप्ताह के भीतर  जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट शासन को मुहैया कराएगी।

कोर्ट परिसर में हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। वकीलों में बहुत नाराजगी है।

 

 

Previous Post

साहू समाज द्वारा दिए गए सम्मान को आजीवन संजो कर रखूंगी: रेनू गुप्ता

Next Post

अनुप्रिया पटेल को मिली वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी, 12 कमांडो देंगे सुरक्षा कवर

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली
यूपी

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
Next Post
बांदा

अनुप्रिया पटेल को मिली वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी, 12 कमांडो देंगे सुरक्षा कवर

Delh ordinance

केंद्र सरकार अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का समर्थन

BJP

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए प्रदेश के बुद्धिजीवियों को साध रही है भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

5 days ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

13 hours ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

3 days ago
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

Trending

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

by up80.online
November 14, 2025
0

एचपी सिंह अध्यक्ष व अनुपम सिंह महामंत्री निर्वाचित यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ...

Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online